फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   box office weekend collection of ek paheli leela

ब्योमकेश बख्शी के लिए सचमुच एक पहेली साबित हुई लीला

Mon, 13 Apr 2015 11:20 AM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
 box office weekend collection of ek paheli leela

सनी लियोनी की लीला ने इस बार अमिताभ बच्चन और सुशांत सिंह राजपूत के जलवों को भी पीछे छोड़ दिया। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई के मामले में सनी की फिल्म एक पहेली लीला ने अनुष्का की एनएच10 सुशांत सिंह राजपूत की ब्योमकेश बख्शी और अमिताभ बच्चन की फिल्म शमिताभ को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन


सनी की नई फिल्म एक पहेली लीला ने आईपीएल के दौरान भी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर डाली। कम लागत में बनी इस फिल्म के वीकेंड कलेक्शन के मुताबित फिल्म अपनी लागत के साथ मुनाफा कमाने में सफल साबित हो सकती है।
विज्ञापन


वैसे सुशांत सिंह राजपूत की नई फिल्म ब्योमकेश बख्शी को लीला की सफलता से सबसे ज्यादा नुकसान होने की संभावना है क्योंकि हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस7 से उसे पहले ही काफी चुनौती मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उधर सनी की फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस7 और आईपीएल की चुनौती के वाबजूद कई बड़ी फिल्मों को फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ चुकी है।

यानि ब्योमकेश बख्शी के लिए अब यह लीला ही सबसे बड़ी पहेली बन कर सामने आ चुकी है।

वीकेंड कलेक्‍शन ले जा रहा फिल्म को सफलता की ओर

 box office weekend collection of ek paheli leela

सनी लियोनी के प्रशंसक हमेशा ही उनकी नई फिल्म का इंतजार करते हैं। ऐसे में उनकी नई फिल्म 'एक पहेली लीला' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में थी। हालांकि समीक्षकों ने फिल्म को एक सिरे से नकार दिया लेकिन शायद इसका असर सनी के प्रशंसकों पर नहीं पड़ा।
ऐसे में फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर गई। हालांकि यह कमाई उम्मीद के मुताबित नहीं रही लेकिन इसने कई बड़ी फिल्मों की पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया।

फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.40 करोड़ के आसपास कमाई कर डाली। जबकि पिछली फिल्में एनएच10, ब्योमकेश बख्शी और शमिताभ पहले दिन 3 से 4 करोड़ तक की ही कमाई कर पाई थीं। पिछले हफ्ते रिलीज फिल्म ब्योमकेश बख्‍शी ने काफी चर्चा में होने के बावजूद भी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 4 करोड़ तक ही कमाई की थी।

लीला ने दूसरे दिन भी 6 करोड़ के आसपास कमाई की है। फिल्म की लागत 12 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। ऐसे में सनी के जलवे फिल्म की लागत के साथ कुछ मुनाफा निकालने में सफल साबित होते दिख रहे हैं।

ट्रेड जानकार वीकेंड में इस फिल्म की 16 करोड़ के आसपास पंहुच जाने की उम्मीद जता रहे हैं। उधर फिल्म के हीरो जय भानुशाली ने फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया के प्रति अपनी खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed