{"_id":"fbdb31ebda164ed8eb148561320501c3","slug":"box-office-report-of-sholay","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली 'शोले' हिट, दूसरी 'शोले' फ्लॉप","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
पहली 'शोले' हिट, दूसरी 'शोले' फ्लॉप
अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 07 Jan 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
पहली शोले तो हिट रही। लेकिन दूसरी हो गई फ्लॉप। इसकी कहानी भी पूरी फिल्मी है।
विज्ञापन
1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले सुपर डुपर हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म ने लोकप्रियता और कमाई दोनों में ही आंकड़े बनाए थे।
अब जब यह फिल्म लगभग 40 साल बाद दोबारा थ्रीडी फॉर्मेट में रिलीज हुई तब यह वैसी सफलता नहीं दोहरा पाई है।
इस फिल्म को 3डी में कनवर्ट करने के लिए लगभग 25 करोड़ रूपए खर्च हुए। कुछ पैसे मीडिया प्रमोशन में लगे हैं।
अब जब इस फिल्म के कमाई के रिकॉर्ड सामने आ रहे हैं तो देखकर ऐसा लगता है कि शोले को थ्रीडी में बनाना मुनाफे के नजरिए से सही नहीं रहा।
सोमवार तक फिल्म के जो आंकड़े आए हैं उनके अनुसार यह फिल्म लगभग साढ़े 6 करोड़ रुपए कमा चुकी है।
अब जबकि अगले शुक्रवार को दो बड़ी फिल्मों को रिलीज होना है इससे बात पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है कि यह फिल्म शुक्रवार के बाद भी थिएटर्स में रहेगी या नहीं।
शोले थ्रीडी की कमाई के आंकडे देखकर लग रहा है कि पहली शोले भले ही हिट हो गई हो लेकिन दूसरी शोले औंधे मुंह गिरी है।