फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   box office collection of zid and ungli

बुरी तरह से पिटी हैं इस सप्ताह रिलीज हुईं फिल्में?

Tue, 02 Dec 2014 09:22 AM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
 box office collection of zid and ungli

समीक्षकों द्वारा बहुत सराही गई फिल्म जेड प्लस बुरी तरह से औंधे मुंह गिरी है। इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में महज 40 लाख का कारोबार किया है। हाल ही में बुरी तरह से पिटने वाली फिल्में भी इससे बेहतर कारोबार करती हैं। चन्द्र प्रकाश द्विवेदी का यह प्रयोग दर्शकों ने बिल्कुल नकार दिया।

विज्ञापन


जेड प्लस ने पहले दिन 12 लाख कमाए। किसी भी फिल्म के लिए पहले दिन का यह कलेक्शन बेहद कम है। दूसरे दिन फिल्म ने 13 और तीसरे दिन 15 लाख कमाए। इस तरह तीन दिन के बाद फिल्म अपने खाते में महज 40 लाख ही जमा कर पाई। यह 2012 की ओपिनिंग के मामले में सबसे खराब फिल्म साबित हुई है।
विज्ञापन

थोड़ा चली मनारा की फिल्म

 box office collection of zid and ungli

प्रियंका चोपड़ा की एक और बहन फिल्मों में आ गई है। प्रियंका की यह कजिन बार्बी उर्फ मनारा जिद फिल्म से अपनी बॉलीवुड पारी शुरू कर रही है। मनारा की पहली फिल्म जिद इस शुक्रवार रिलीज हुई। बड़े स्टारकास्ट न होने की वजह से फिल्म को औसत ओपनिंग मिली है।

जिद फिल्म ने शुक्रवार को 2.82 करोड़, शनिवार को 2.74 करोड़ और रविवार को लगभग 3 करोड़। इस तरह फिल्म ने 8.60 करोड़ कमाई की। इसे एक औसत कमाई कहा जा सकता है।

उंगली थोड़ी बेहतर

 box office collection of zid and ungli

बड़े सितारों से सजी उंगली फिल्म भी वैसा कारोबार नहीं कर पाई जैसे कि उससे उम्मीद की जा रही थी। इमरान हाशमी, रणदीप हुड्डा और कंगना रणौत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म भी एक तरह से असफल साबित हुई।  

उंगली फिल्म ने पहले दिन 3.60 करोड़, शनिवार को दूसरे दिन 4 करोड़ और रविवार को थोड़ा बेहतर 5 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह फिल्म ने लगभग 13 करोड़ का कारोबार किया। सितारों की भीड़ देखकर कह सकते हैं कि फिल्म औसत से कम चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed