{"_id":"8995668c607bdd65e0f2e3ee1c48276b","slug":"box-office-collection-of-ragini-mms-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए 'रागिनी..' ने पहले दिन कमाए कितने?","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
जानिए 'रागिनी..' ने पहले दिन कमाए कितने?
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Sat, 22 Mar 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
खूब चर्चाओं में रही भुतहा और सेक्स फिल्म रागिनी एमएमएस ने रिलीज होने के पहले दिन शानदार कारोबार किया।
विज्ञापन
सनी लियोनी की सेक्स अपील शायद काम आ गई। बेहद कम बजट में बनी फिल्म रागिनी एमएमएस को रिलीज के पहले दिन जोरदार शुरुआत मिली है। ऐसी शुरुआत आमतौर पर बड़े कलाकारों की फिल्मों को नसीब होती हैं।
रिलीज होने के पहले दिन रागिनी ने लगभग 9 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म के बजट को देखते हुए इसे शानदार ओपनिंग कहा जाएगा।
चूंकि इस शुक्रवार जो भी फिल्में रिलीज हुईं हैं वह सभी कम चर्चित हैं। इसलिए रागिनी एमएमएस को इस बात का भी फायदा मिल रहा है।
सनी लियोनी का एक्सपोजर और इस फिल्म के विवादों में होने की वजह से दर्शकों ने इस फिल्म को पहले दिन हाथों-हाथ लिया है। फिल्म को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं।
विज्ञापन