जानिए रानी की 'मर्दानी' ने पहले दिन कमाए कितने?
शादी के बाद पहली बार किसी फिल्म में नजर आ रहीं रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी को औसत से कम ओपनिंग मिली है। अभी तक जो भी आंकड़े आए हैं उनके अनुसार मर्दानी फिल्म शुक्रवार को करीब 3 करोड़ 75 लाख कमाने में सफल रही है। फिल्म को मल्टीप्लेक्सों में ही ज्यादा पसंद किया गया है।
यशराज बैनर की इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है। यशराज बैनर की फिल्में आमतौर पर बड़ी शुरुआत करने के लिए जानी जाती हैं। अब चूंकि फिल्म में कोई हीरो नहीं था इसका खामियाजा फिल्म को भुगतना पड़ा। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 20 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है।
सिंघम रिटर्न्स ने बनाया एक और रिकॉर्ड
पिछले शुक्रवार रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्न्स ने कमाई में एक और रिकॉर्ड कायम किया है। कमाई के मामले में यह फिल्म 2014 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म ने अब तक 116 करोड़ कमा लिए हैं। 232 करोड़ कमाने के साथ किक पहले नंबर पर है। अक्षय कुमार की फिल्म हॉलीडे नंबर तीन पर बनी हुई है। हॉलीडे ने 112 करोड़ कमाए हैं।