फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   box office collection of holiday

'हॉलीडे' ने रच दिया कमाई का इतिहास

Mon, 23 Jun 2014 11:42 AM IST
Updated Mon, 23 Jun 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
box office collection of holiday

अक्षय कुमार की यह फिल्म 100 करोड़ की क्लब में शामिल हो चुकी है। जिस तरह से फिल्म का प्रमोशन किया गया था उसे देखकर कोई नहीं कह सकता था कि यह फिल्म इतनी बड़ी हिट बन जाएगी। सोनक्षी सिन्हा की किस्मत एक बार फिर उन पर मेहरबान रही। वह एक और 100 करोड़ क्लब वाली फिल्म का हिस्सा हैं।

विज्ञापन

कोई विकल्प नहीं था

box office collection of holiday

इस फिल्म के ‌बड़ी हिट हो जाने की कई वजहों में से एक वजह दर्शकों के पास और किसी फिल्‍म का विकल्प न होना रहा है। इस फिल्म की रिलीज के अगले सप्ताह फगली और चल भाग जैसी फिल्में रिलीज हुईं। दर्शकों ने इन फिल्मों में रूचि नहीं दिखाई। परिणाम यह रहा कि मल्टीप्लेक्सों के प्राइम टाइम में दूसरे सप्ताह भी हॉलीडे के शो चलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सीक्वल की तैयारी

box office collection of holiday

दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक ए आर मुर्गदौस के निर्देशन में बनी अक्षय-सोनाक्षी की जोड़ी वाली फिल्म हॉलीडे छह जून को प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में 68 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तभी निर्देशक की तरफ से यह साफ हो गया था कि इस फिल्म का सीक्वल भी बनेगा। अब देखना यह है कि सीक्लव की कहानी और उसकी स्टारकॉस्ट क्या होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed