फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   box office collection of heropanti

जानिए 'हीरोपंती' फिल्म ने कमाए कितने?

Mon, 26 May 2014 01:28 PM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल Updated Mon, 26 May 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
box office collection of heropanti

जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्राफ की फिल्म हीरोपंती वीकेंड में अच्छा कारोबार करने में सफल रही। इतनी उम्मीद किसी को नहीं थी।

विज्ञापन


भले ही फिल्म समीक्षकों ने टाइगर श्राफ की फिल्म हीरोपंती को अच्छी फिल्म न कहा हो लेकिन इस फिल्म को ओपनिंग अच्छी मिली है। नई स्टारकॉस्ट को देखते हुए फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है।


रिलीज के दिन शुक्रवार को फिल्म ने 6 करोड़ 50 लाख का कारोबार किया। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई थोड़ी गिरी। शायद ऐसे फिल्म की अच्छी प्रतिक्रिया न मिलने की वजह से हुआ।
विज्ञापन


लेकिन रविवार को फिल्म फिर से ठीक-ठाक कारोबार करने में सफल रही। छुट्टी के दिन रविवार को फिल्म ने 8 करोड़ से अधिक कमाई की।

इस तरह से शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने लगभग 21 करोड़ रूपए का कारोबार कर लिया है। 21 करोड़ को अच्छी ओपनिंग माना जाता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed