जानिए 'हैदर' और 'बैंग बैंग' ने कमाए कितने?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्शन और हॉलीवुड स्टाईल स्टंट से भरी ऋतिक की एक्शन फिल्म बैंग बैंग लगभग 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली हैं। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म वीकेंड तक 94 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
बैंग बैंग जिस तेजी के साथ कमाई कर रही है उसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है। सिद्घार्थ आनंद निर्देशित यह फिल्म इस साल सबसे तेज कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।
इसके पहले यह रिकॉर्ड किक के नाम था। अगर विदेश से हुई कमाई के आंकड़े इसमें शामिल कर लें तो यह फिल्म अब तक 135 करोड़ से अधिक कमा चुकी है। कहा जा रहा है कि फिल्म का बजट 140 करोड़ है।
चल रही हैदर भी
एक खास वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई फिल्म हैदर भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। एक गंभीर विमर्श करने वाली फिल्म हैदर अब तक 27 करोड़ कमा चुकी है। खास बात यह है कि यह फिल्म जैसे-जैसे विवादों में आ रही है वैसे-वैसे फिल्म का कलेक्शन भी बढ़ रहा है।
विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म समाज के कुछ लोगों द्वारा लगातार निशाने पर ली जा रही है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म भारतीय सेना की इमेज को खराब करती है। फिल्म में शाहिद कपूर और श्रद्घा कपूर की मुख्य भूमिका है।