जानिए तीन दिन में कितने कमाए 'गुंडे' ने?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को गुंडे के साथ और कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की बड़ी स्टारकॉस्ट की वजह से फिल्म को 16 करोड़ की बड़ी ओपनिंग मिली। 16 करोड़ की ओपनिंग को औसत से ऊपर की ओपनिंग माना जाता है।
फिर दूसरे दिन गिरा कलेक्शन
चूंकि इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं थीं इसलिए रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को फिल्म बहुत अच्छा कारोबार नहीं कर सकी। फिल्म ने शनिवार को 13 करोड़ रूपए कमाए। फिल्म में रणबीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिकाएं हैं।
और पहुंच गए 50 करोड़
तीसरे दिन छुट्टी होने का फायदा इस फिल्म को मिला। रविवार को इस फिल्म ने फिर से कमबैक किया। रविवार को यह फिल्म 21 करोड़ रूपए कमाने में सफल रही। इस तरह शुरुआती तीन दिनों का कलेक्शन देखें तो अब तक यह फिल्म 50 करोड़ रूपए कमा चुकी है।