जानिए 'खूबसूरत' और 'दावत-ए-इश्क' ने कमाए कितने?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार यशराज बैनर की फिल्म दावत-ए-इश्क रिलीज हुई। हबीब फैजल निर्देशित इस फिल्म में परिणिती चोपड़ा और आदित्य राय कपूर की जोड़ी थी। पहले दिन इस फिल्म का रिस्पांस औसत से ऊपर रहा।
मल्टीप्लेक्स के दर्शकों को यह फिल्म रास आई। पहले दिन इस फिल्म ने 4.5 करोड़ कमाए। इस कमाई को इसलिए ठीक कहा जा सकता है क्योंकि दर्शकों के पास विकल्प के रूप में एक और फिल्म खूबसूरत भी थी।
सोनम की फिल्म ने क्या किया?
इस फिल्म के साथ सोनम कपूर की फिल्म खूबसूरत भी रिलीज हुई। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ पाकिस्तान के टीवी एक्टर फवाद खान थे। सोनम कपूर की यह फिल्म ज्यादातर मल्टीप्लेक्सों में ही रिलीज हुई।
फिल्म इंडस्ट्री में कई साल गुजारने के बाद भी सोनम कपूर की फैंस फालोइंग अब नहीं हो पाई है। यही वजह रही है कि फिल्म को पहले दिन कमजोर ओपनिंग मिली। फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ कमाए।