जानिए 'क्रीचर' और 'फाइंडिंग फैनी' ने कमाए कितने?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म क्रीचर 3डी ने शुक्रवार को सुस्त शुरुआत की। फिल्म समीक्षकों द्वारा फिल्म की समीक्षा मिली जुली रही। भुतही फिल्म होने की वजह से फैमिली ने इस फिल्म से दूरी बनाई।
इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा। रिलीज के पहले दिन यह फिल्म महज 3 करोड़ 24 लाख कमा पाई। बिपाशा बसु जैसी बड़ी स्टार होने के बाद भी फिल्म का कलेक्शन कमजोर रहा।
फाइंडिंग फैनी थोड़ा बेहतर
दीपिका पादुकोन, अर्जुन कपूर सहित नसीर और पंकज कपूर जैसी कलाकारों से सजी ऑफबीट फिल्म फाइंडिंग फैनी का कारोबार क्रीचर 3डी की तुलना में बेहतर रहा। फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई की है।
ऑफबीट फिल्म होने की वजह से इस फिल्म को एक खास दर्शक वर्ग ही मिला। हालांकि समीक्षकों ने इस फिल्म को एक अच्छी फिल्म बताते हुए इसे एक बार देखने की बात कही है।