3 दिन में '2 स्टेट्स' ने कमाई में तोड़े कितने रिकॉर्ड
फिल्म ने पहले दिन अच्छा कारोबार किया। कोई और बड़ी फिल्म न होने का सीधा फायदा टू स्टेट्स को मिला। इस फिल्म ने पहले दिन करीब 12 करोड़ की ओपनिंग ली। चूंकि अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट सुपरस्टार नहीं हैं इसलिए इस ओपनिंग को अच्छा माना जा रहा है।
दूसरे दिन और बेहतर
शुक्रवार को इस फिल्म की मिली जुली समीक्षाएं आईं। किसी ने इस फिल्म को औसत कहा तो किसी ने सुपर। इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर भी पड़ा। फिल्म ने दूसरे दिन करीब 13 करोड़ की कमाई की। इस तरह दो दिनों में फिल्म ने 25 करोड़ कमा लिए।
रविवार का दिन
फिल्म ने रविवार को अच्छी रफ्तार पकड़ी। रविवार के जो आंकड़े शुरुआती तौर पर मिल पाएं उनके अनुसार इस फिल्म ने रविवार को करीब 15 करोड़ कमा लिए। इस तरह से यह फिल्म अपने पहले वीकेंड पर लगभग 40 करोड़ कमाने में सफल रही है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अपने पहले सप्ताह में 60 करोड़ का कारोबार कर लेगी।