{"_id":"2c8ad7bea7a165ac957f2423812f47cb","slug":"boss-collection-is-good","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉसगिरी दिखाने में कामयाब रही अक्षय की 'बॉस'","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
बॉसगिरी दिखाने में कामयाब रही अक्षय की 'बॉस'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 18 Oct 2013 01:50 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' की ओपनिंग शानदार रही है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म अक्षय कुमार के कैरियर की पहली फिल्म बनकर उभरी है जिसने पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
ये भी बताया जा रहा है ये कलेक्शन 'राउड़ी राठौर' के पहले दिन की कमाई से भी बड़ा है। एक अनुमान के मुताबिक, 'बॉस' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
विज्ञापन
जबकि राउड़ी राठौर ने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ के आसपास कमाए थे। हालांकि गुरूवार को कलेक्शन डाउन हुए हैं। वैसे फिल्म हिट रहेगी या फ्लॉप ये आंकड़े वीकेंड के बाद ही तय हो सकेंगे।
विज्ञापन
ईद की छुट्टी का भी फायदा फिल्म को मिला है। लेकिन ट्रेड पंडितों के मुताबित पहले दिन फिल्म की कमाई 20 करोड़ के आसपास होने की उम्मीद थी इस हिसाब से कलेक्शन कम ही कहा जा सकता है।
