फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Boman Irani will presents story of Bimal Roy's life

बोमन ईरानी पेश करेंगे बिमल रॉय की कहानी

Thu, 21 Jan 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Jan 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
Boman Irani will presents story of Bimal Roy's life

विश्व सिनेमा में भारत को विशेष पहचान दिलाने वाले सत्यजित रे निर्देशक बिमल राय को हिंदी सिनेमा का कर्णधार मानते थे। बीती आठ जनवरी को बिमल राय की 50वीं पुण्यतिथि थी और सिने-प्रेमियों ने दिल से एक बार फिर इस महान फिलमकार को याद किया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए जी क्लासिक छह फरवरी से बिमल राय फिल्म फेस्टिवल शुरू कर रहा है, जिसमें हर शनिवार को रात आठ बजे उनकी क्लासिक फिल्में प्रसारित की जाएंगी। ये फिल्में हैं दो बीघा जमीन, देवदास, मधुमति, सुजाता और बंदिनी।

विज्ञापन


अभिनेता बोमन ईरानी इस सीरीज को प्रस्तुत करेंगे। बोमन के अनुसार, ‘बिमल दा अपने आप में एक संस्थान थे। उन्हें गुजरे भले ही आधी सदी हो चुकी है लेकिन उनके कहानी कहने के अंदाज से आज भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उनकी फिल्मों में समाज सुधार की जो दृष्टि दिखती है, वह प्रासंगिक है।’
विज्ञापन


बोमन फिल्मों के प्रसारण के बीच-बीच में ब्रेक के दौरान बिमल दा के जीवन से लेकर उनकी फिल्मों से जुड़ी बातें तथा उनसे जुड़े अनसुने प्रसंग बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed