{"_id":"478c3fb8-1c2f-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"bollywoods-bengali-actresses-celebrate-durga-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाली बालाएं यूं मनाएंगी दुर्गा अष्टमी ","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
बंगाली बालाएं यूं मनाएंगी दुर्गा अष्टमी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Oct 2012 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना बॉलीवुड खूबसूरत बंगाली बालाओं से भरा पड़ा है। जाहिर सी बात है कि अगर कोई बंगाल से ताल्लुक रखता है तो पूरे साल में दुर्गा पूजा उसके लिए सबसे बड़ा फेस्टिवल होगा। आइए जानें इस बार दुर्गा पूजा का वे क्या शिड्यूल बना रही हैं।
बिपाशा बसु: बिपाशा बसु के लिए दुर्गा पूजा अपने पूरे परिवार के साथ बिताने का खास मौका होता है। यही वजह है कि बिपाशा दुर्गा अष्टमी के लिए अपने घर कोलकाता जा रही हैं। उन्होंने अपने बिजी शेडयूल में से वक्त निकाला है।
वह सोमवार की रात में कोलकाता में होंगी। और अपने परिवार के साथ बाकी के दिन बितायेंगी। बिपाशा की प्लानिंग है कि वे कोलकाता के लगभग सभी फेमस पूजा पंडालों में जाकर जरूर मां के दर्शन करेंगी। साथ ही वे अपने पेरेंट्स को भी साथ लेकर जायेंगी।
विज्ञापन
रानी मुखर्जी: हर बार की तरह इस बार भी रानी मुखर्जी का पूरा परिवार दुर्गा पूजा पर खास आयोजन कर रहा है। लेकिन इस बार पूजा का वेन्यू बदल दिया गया है। इस बार माता की प्रतिमा मुंबई के टयूलिप इंटरनेशनल होटल में बिठाई गयी है।
इस बार मां के इस पंडाल को कोलकाता का फेमस मंदिर बेलुर नाथ के रूप में तैयार किया गया है। इस मौके पर हेमा मालिनी अपना डांस परफॉरमेंस भी देंगी। साथ ही प्रीतम, कैलाश खेर समेत कई संगीतकार इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बंगाली बालाओं के अलावा दीपिका पादुकोण और बच्चन परिवार भी दुर्गा पूजा को अलग तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है।
दीपिका पादुकोण: दीपिका पादुकोण की प्लानिंग है कि वे इस बार लगभग मुंबई के हर गुजराती दुर्गा पंडालों में घूमेंगी, और कई स्थानों पर वह डांडिया में भी हिस्सा लेंगी।
बच्चन परिवार: हर बार की तरह इस बार भी बच्चन परिवार अष्टमी के दिन मुंबई के विशेष पूजा-पंडालों में जायेगा। हालांकि अभिषेक मुंबई में नहीं हैं और आराध्या व ऐश्वर्य की भी तबियत ठीक नहीं है तो शायद केवल अमिताभ और जया ही पूरे परिवार के लिए आशीष लेने जायेंगे।