पहली बार बिकनी पहनी तो नर्वस थी मैं: सोनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'जन्नत' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनल को यूं तो बॉलीवुड में उतनी सफलता नहीं मिली जिसकी वे हकदार थी लेकिन फिर भी निराश हुए बिना सोनल काम करती रही उसी का नतीजा है कि सोनल चौहान एक बार फिर से बॉलीवुड में अपने कॅरियर की मंजिल तलाश रही है। जल्द ही सोनल की फिल्म '3G' रिलीज होने वाली है। फिल्म में सोनल ने पहली बार बिकनी पहनी है जिसको लेकर वे काफी सुर्खियों में है। हालांकि सोनल दर्शकों की प्रतिक्रिया से खुश हैं कि लोग उनके नए अवतार को पसंद कर रहे हैं। अमर उजाला ने सोनल से उनकी आने वाली फिल्म '3G' को लेकर कई बातें जानने की कोशिश की। आइए जानें सोनल का क्या कहना है '3G' के बारे में।
'3G' के बारे में कुछ बताइए?
इरोस इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही ये फिल्म एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है। आप इसे साइक्लोजिकल थ्रिलर के रूप में भी जान सकते हैं। फिल्म में नील और मैं एक साथ है। फिल्म फिजी में शूट हुई है और वहां की खूबसूरत लोकेशनों के साथ कहानी आगे बढ़ती है।
फिल्म जैसा की इसका नाम ही है 3G तकनीक बेस्ड है। बाकी तो आप फिल्म देखेंगे तो खुद जान जाएंगे फिल्म के बारे में। फिल्म को शांतनु और आनंद जी ने डायरेक्ट किया है।
क्या ये फिल्म किसी हॉलीवुड फिल्म से इंस्पायर्ड है?
जहां तक मुझे पता है ये किसी हॉलीवुड फिल्म की कॉपी नहीं है। अगर है भी तो मैंने ऐसी कोई फिल्म देखी नहीं है। मैंने जब स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे उसे पढ़कर नहीं लगा कि ऐसी फिल्म मैंने कभी देखी है।
आप इस फिल्म में क्या करने वाली हैं?
मेरे कैरेक्टर का नाम शीना है। जो मुंबई की रहने वाली आजकल की मॉडर्न लड़कियों की तरह है। शीना आत्मनिर्भर है। शीना फिजी पर ट्रैवलिंग के लिए जाती है। वही पर ही कुछ अविश्वसनीय घटनाएं घटती हैं।
फिल्म में आप बिकनी से इतनी चर्चा में आ गई हैं ऐसा लग रहा है कि पहली बार फिल्म में किसी से बिकनी पहनी है, आप इस पर क्या कहना चाहेंगी?
जैसा की मैंने आपको बताया कि फिजी आईलैंड में फिल्म शूट हुई है। वहां समुद्र है, ब्यूटीफुल लोकेशंस हैं। वाटर स्पोर्ट्स हैं। ऐसे में मेरे वहां बिकिनी सींस पर लोगों ने बहुत अच्छा रिस्पांस किया है। मैं खुश हूं कि लोगों में मेरा ये लुक पसंद आया। जहां 'जन्नत' में मेरा रोल एकदम अलग था, सिंपल लुक था वहीं '3G' में एक डिफरेंट लुक है।
सुना है कि आपने नील के साथ बेहद हॉट सींस और लिपलॉक भी दिए हैं, क्या ये सब फिल्म की पब्लिसिटी के लिए है या कुछ ओर?
मैं शुरू से ही मानती हूं कि अगर स्क्रिप्ट की कुछ डिमांड है तो उसे मैं पूरा करूंगी। हालांकि आप लोगों ने ऐसी बातें बहुत बार सुन रखी होंगी और अब तो बोलने में भी अजीब लगता है। लेकिन मैं फिर भी यही कहूंगी कि अगर स्क्रिप्ट के साथ ऐसा कुछ भी जाता है तो कुछ भी गलत नहीं है। मैं मानती हूं कि मैं एक्टर हूं, जब मैं सेट पर जाती हूं तो मैं सोनल चौहान नहीं हूं। मैं जो कैरेक्टर प्ले कर रही हूं वही हूं। अगर आपको कुछ भी करना है तो अपने कैरेक्टर के साथ न्याय करने के लिए आपको करना ही चाहिए। मेरे हिसाब से एक एक्टर को सबसे ज्यादा वर्सेटाइल होना चाहिए, जो कोई भी रोल आसानी से प्ले कर सके।
तो क्या कैमरे के आगे आप बिकनी में कंफर्टेबल थीं?
जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और पूछा कि मुझे बिकनी पहननी होगी तो मुझे शुरूआत में ऐतराज था लेकिन मैंने ये सुनिश्चित कर लिया था कि कुछ भी चीप और वल्गर नहीं होगा तभी मैं इसके लिए तैयार हुई। मुझे शुरूआत में शॉट देने में भी दिक्कत हुई लेकिन जिन्होंने हमारा शूट किया वो भी एक जैपनीज लेडी थी उन्होंने काफी हॉलीवुड फिल्में की हैं तो वो अपने काम में माहिर थी। उन्हें पता था कि एक गर्ल को कैसे शूट किया जा सकता है। उनके साथ के कारण मैं कंफर्टेबल होकर शॉट दे पाई।
तो क्या आपने इसके लिए पहले से कोई डायटिंग वगैरह भी की?
मैंने ऐसी तो कोई खास तैयारी नहीं कि लेकिन अपनी बॉडी पर वर्क किया। फिल्म शुरू करने के शुरूआती 5 महीनों में मैंने बहुत हार्ड वर्क किया। मैंने स्पेशल डायट ली, रोजाना वर्कआउट किया। इस बीच बहुत सारी अच्छी-अच्छी चीजें हैं जो मैं नहीं खा पाई। सैक्रीफाइज किया थोड़ा बहुत लेकिन उसके रिजल्ट से हैप्पी हूं।
नील के साथ आपकी केमिस्ट्री कैसी रही?
ये तो ऑडिएंस ही देखकर बताएंगी। उम्मीद है कि लोगों को हमारी केमिस्ट्री पसंद आए। अभी तक लोगों का रिस्पान्स हैं कि हमारी केमिस्ट्री बहुत अच्छी है।
आपको और नील के अफेयर को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं, क्या से सच है?
ये तो आप भी जानते हैं जब दो सिंगल लोग साथ में फिल्म में काम करते हैं तो ऐसी अफवाहें अकसर उड़ने लगती हैं। ऐसा कुछ भी नहीं था नील एक बहुत अच्छे को-स्टार हैं। उनके साथ काम करके बहुत मजा आया। हमने बहुत मस्ती की।
'3 जी' आपके कॅरिअर के लिए कितनी अहम है?
बतौर एक्टर मेरे लिए हम फिल्म इंपोर्टेंट है। मेरे कॅरियर के लिए मेरी हर फिल्म बहुत महत्वपूर्ण हैं। मैं जो भी फिल्म करूंगी वो हमेशा मेरे साथ रहेगी। मेरे ऐसा नहीं है कि '3G', 'जन्नत' या अन्य फिल्मों में कोई भी डिफरेंस था।
आपने एक लंबे अंतराल बाद बॉलीवुड में दोबारा एंट्री की है तो क्या आप पूरी तरह से अब बाकी एक्ट्रेसेस को टक्कर देने के लिए तैयार है?
ये मैं तो डिसाइड नहीं कर सकती, ये तो दर्शक डिसाइड करेंगे कि क्या मैं बाकी एक्ट्रेसेस को टक्कर दे पाउंगी या नहीं।
'3G' में आपका एक अलग अवतार लोगों को देखने को मिलेगा, आप इससे खुश हैं?
मैं इससे बहुत खुश हूं। जैसे मैंने आपको पहले बताया था कि एक एक्टर के लिए वर्सेटाइल होना बहुत जरूरी है। अगर आपने मुझे एक रूप में स्वीकार कर लिया तो ये मेरा फर्ज है कि मैं अपनी बाकी शेड्स भी ऑडिएंस को दिखाउं। वैसे भी मैं एक ही तरह के लुक में दिखूंगी तो मेरे फैंस भी बोर हो जाएंगे।
आपको क्या लगता है कि न्यूडिटी फिल्मों की जरूरत बन गई है या फिर ये फिल्मों को हिट कराने का फंडा है?
मैं मानती हूं कि कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनमें जानबूझकर ऐसा किया जाता है लेकिन सभी फिल्में ऐसी नहीं होती। मुझे लगता है कि एक फिल्म को हिट कराने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है गुड स्क्रिप्ट और मैं मानती हूं कि थोड़ी बहुत किस्मत भी होती है। कई बार ऐसा हो जाता है कि अच्छी फिल्म होने के बाद भी नहीं चल पाती।
इस फिल्म के अलावा और क्या-क्या प्लानिंग हैं आगे की?
इरोज के साथ मैं एक ओर फिल्म कर रही हूं लेकिन उसके बारे में मैं अभी बात नहीं कर सकती। मेरा फिलहाल पूरा फोकस '3G' पर है। इसके अलावा मैं एक ओर फिल्म में भी काम कर रही हूं कुछ और भी प्रोजेक्ट्स हैं जिन पर मैं काम कर रही हूं।