फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   birthday special- parveen babi life like as a film

परवीन बॉबीः जिनकी जिंदगी भी फिल्मी मसाला है

Thu, 04 Apr 2013 01:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Apr 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
birthday special- parveen babi life like as a film

परवीन बॉबी एक ऐसी अदाकारा हैं जिनकी चर्चा उनकी फिल्मों से ज्यादा उनकी जिंदगी पर होती रही है। कई फिल्मकार उनकी जिंदगी पर फिल्म बना चुके हैं। इसमें उनके करीबी महेश भट्ट से लेकर हॉलीवुड फिल्म मेकर तक शामिल हैं।

विज्ञापन


2006 में एक फिल्म आई थी 'वो लम्हे'। इस फिल्म के बारे में कहा जाता है कि यह परवीन बॉबी के जीवन पर आधारित थी। मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट ने परवीन बॉबी के संघर्ष के दिनों को इस फिल्म में दिखाया था।
विज्ञापन


बॉलीवुड गलियारों में इस बात की चर्चा थी कि इस फिल्म को बनाकर महेश भट्ट ने परवीन बॉबी के प्रति एक श्रृद्घांजलि व्यक्त की थी। यह फिल्म बहुत तो नहीं चली पर फिल्मी गलियारों में इस फिल्म की गॉसिप खूब बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परवीन बॉबी की जिंदगी के साथ उनकी मौत भी रहस्यमयी रही है। वह सीजोफ्रेनिया बीमारी की चपेट में आ गई थीं जिससे उनकी जिंदगी तनावग्रस्त हो गई थी। उन्होंने शादी नहीं की थी, लेकिन कहा जाता रहा कि महेश भट्ट, कबीर बेदी एवं डैनी से उनके घनिष्ठ संबंध थे।

परवीन बॉबी की जिंदगी पर फिल्म निर्माता रवि अहलावत ने फिल्म बनायी। उन्होंने उनकी जिंदगी के प्रसंगों को फिल्म में उतारा। 2010 में रिलीज हुई 'परवीन बॉबी' नाम की इस बी ग्रेड फिल्म में नई अभिनेत्री अमृता धनोआ टाइटिल भूमिका में नजर आयीं।


सुनने में यह भी आता रहा है कि हॉलीवुड फिल्म निर्माता रेनोल्डस बेन्स परवीन के जीवन की त्रासदी से इतने प्रभावित हुए है कि उन पर फिल्म बना डाली। रेनोल्डस ने फिल्म के बारे में कहा था कि मेरी फिल्म 'द थ्री किंग' पूरी तरह से परवीन पर नहीं है, हां लेकिन उनके व्यक्तिगत जीवन पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed