फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   birthday special on rishi kapoor

अपनी शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर

Fri, 06 Sep 2013 05:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Sep 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
birthday special on rishi kapoor

ऋषि अपने जीवन में अपनी शादी को एक बड़ा दिन मानते हैं। ऋषि कपूर की शादी का किस्सा बड़ा मनोरंजक है। शादी के दिन न सिर्फ ऋषि बेहोश हुए बल्कि दुल्हन बनीं नीतू भी बेहोश हो गई थीं।

विज्ञापन


ऋषि कपूर और नीतू सिंह एक दौर में सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से शुमार थे। उनकी सबसे पहली फिल्म ‘जहरीला इंसान’ थी। यह फिल्म बहुत सफल नहीं हुए। इस फिल्म तक ये दोनों दोस्त ही थे।
विज्ञापन


दोस्ती से प्यार का यह रिश्ता फिल्म ‘खेल खेल में’ में बदला। इसी फिल्म के दौरान ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बीच प्यार का खेल शुरू हो गया था। ‘खेल खेल में’ के रिलीज होने के बाद बॉलीवुड में इन दोनों के प्यार की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म के बाद नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने लगातार कई फिल्में कीं। ‘रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’,’ कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी कई फिल्मों में इस जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया।

अब तक इंडस्ट्री में यह बात तेजी के साथ फैल गई थी कि नीतू और ऋषि एक-दूसरे से शादी भी कर सकते हैं। नीतू का आना-जाना भी कपूर घराने में शुरू हो चुका था।

इस दौरान नीतू सिंह ने कोशिश की वह ज्यादातर फिल्में ऋषि कपूर के साथ ही करें। नीतू, ऋषि से शादी को लेकर गंभीर थीं यह बात खुद ऋषि कपूर के साथ उनका पूरा परिवार भी जानता था। राज कपूर ने ऋषि से साफ कह दिया था कि यदि वे नीतू से प्यार करते हैं तो उससे शादी करें।

दोनों की रजांमदी से यह शादी हुई। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी फिल्म इंडस्ट्री की भव्य शादियों में शुमार की जाती है। फिल्मों के अलावा हर क्षेत्र से लोग इस शादी में हिस्सा लेने के लिए आए।

शादी में बेहोश हो गई थीं नीतू सिंह

1979 में यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां आई थीं। शादी के समय नीतू सिंह इसलिए बेहोश हो गयी थीं क्योंकि उनका लहंगा भारी था जो उनसे संभल नहीं पा रहा था।


ऋषि कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था वह भी इस दौरान बेहोश हो गए थे। क्योंकि ऋषि अपने आसपास मौजूद भीड़ से इतने परेशान हो गए कि घोड़ी चढ़ने से पहले ही उन्हें चक्कर आ गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed