{"_id":"2bf963e433e64b2bad55650012133df3","slug":"birthday-special-on-nandita-das","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस किस सीन से चर्चा में आईं थी नंदिता दास","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
इस किस सीन से चर्चा में आईं थी नंदिता दास
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 Nov 2013 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
44 साल की नंदिता दास ने फिल्में तो बहुत कम की हैं लेकिन जो फिल्में की उनमें उनकी भूमिका ज्यादातर विवादास्पद रही है।
विज्ञापन
नंदिता दास ने जितना भी सिनेमा किया वह ज्यादातर अर्थवान रहा है। नंदिता की हर फिल्म में उनके अभिनय की रेंज दिखती रही है।
यह एक संयोग ही रहा है कि भारत की कई विवादास्पद फिल्मों में नंदिता की मौजूदगी दिखी है। फिर वह चाहे बटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 1947 अर्थ हो या फिर स्त्री समलैंगिकता से प्रेरित फिल्म फायर।
फायर फिल्म के एक किसिंग सीन ने नंदिता दास को रातों-रात चर्चा में ला दिया था। इस सीन में वह अभिनेत्री शबाना आजमी को चूमती हुई दिखीं।
फायर के अलावा नंदिता बवंडर सहित कई अन्य फिल्मों के लिए भी चर्चाओं में रहीं। अभिनय करने के अलावा नंदिता ने कुछ छोटी फिल्मों का लेखन और निर्देशन भी किया।
विज्ञापन
समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म फिराक का निर्देशन भी नंदिता दास द्वारा किया गया। नंदिता कुछ हॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहीं।