फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   birthday special on aishwarya roy

अभिषेक ने बुझे दिल से किया था ऐश्वर्य का प्रपोज

Fri, 01 Nov 2013 03:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Nov 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
birthday special on aishwarya roy

आज ऐश्वर्य राय का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी अनूठी प्रेम कहानी बता रहे हैं।

विज्ञापन


अभिषेक के साथ अफेयर से पहले ऐश्वर्य घोषित तौर पर करीब दो साल सलमान खान के साथ प्रेमिका रहीं। सलमान से ब्रेकअप होने के बाद उनका नाम विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ा। कुछ हो गया न फिल्म के दौरान विवेक और ऐश्वर्य करीब आए थे।

हालांकि यह अफेयर बहुत दिन तक नहीं चला। और बिना किसी हो-हल्ले के ऐश, विवेक की जिंदगी से बाहर हो गईं। हां ऐश को लेकर विवेक और सलमान में जरूर अनबन हुई।

अभिषेक और ऐश्वर्य के अफेयर की शुरुआत उनकी फिल्मों के साथ हुई। फिल्मी गलियारों में ऐसी मान्यता है कि यह दोनों रमेश शिप्पी की फिल्म कुछ न कहो के दौरान करीब आए थे।
विज्ञापन


इसके बाद उमराव जान और ढाई अक्षर प्रेम में भी इनकी जोड़ी बनी रही। जब इनकी शादी होनी लगभग तय हो गईं तभी इनकी एक और फिल्म गुरु भी रिलीज हुई।

शूटिंग में हुआ बड़ा विवाद

अभिषेक बच्चन के मन में ऐश के प्रति प्यार कुछ न कहो की शूटिंग के दौरान हुआ। इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी तभी सलमान गाड़ी भगाते हुए शूटिंग स्पॉट पर पहुंचे। सलमान ने ऐश के साथ वहां बहुत खराब तरीके से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात अभिषेक बच्चन को बहुत बुरी लगी। मामला और आगे बढ़ता इसके पहले यूनिट के लोगों ने सलमान को लगभग दौड़ा लिया था।

शुरु हुआ मिलना जुलना

इस फिल्म की शूटिंग के बाद ऐश और अभिषेक का मिलना जुलना शुरू हुआ। यह उस समय की बात है जब अभिषेक बच्चन का रिश्ता करिश्मा कपूर से होते-होते रह गया था। करिश्मा के हटने के बाद ही अभिषेकी जिंदगी में ऐश आईं थीं।

ऐश अब अभिषेक के घर भी आने जाने लगीं। इसके बाद ढाई अक्षर प्रेम के और और उमराव जान की शूटिंग के दौरान यह दोनों और नजदीक आया। लेकिन प्यार का इजहार किसी तरफ से नहीं हुआ।

टोरंटो में किया इजहार

अपने एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने कहा था कि टोरंटो में हुए फिल्मी कार्यक्रम के बाद होटल की बालकनी में खड़े होकर मैने ऐश्वर्य को प्रपोज किया था। प्रपोज करते समय मैं बहुत नर्वस था।

अभिषेक कहते हैँ कि मैंने धड़कते दिल से ऐश को प्रपोज किया और उन्होंने हां करने में एक सेकेंड का भी समय नहीं लिया। वह लम्हा ऐश और अभिषेक दोनों की जिदंगी में खास है।


वहां से लौटने के बाद अभिषेक ने अपनी यह इच्छा अमिताभ से जाहिर की। अमिताभ और जया ऐश को अपनी बहू के रूप में देखने के लिए उत्साहित थे। गुरु फिल्म के बाद 14 जनवरी 2007 में इनकी सगाई हुई। चार महीने के बाद ही ऐश्वर्य राय, ऐश्वर्य राय बच्चन बन चुकीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed