{"_id":"51c516fa-23e9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"birthday-special-aishwarya-bollywood-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेषः ऐश्वर्या ने तय किया लंबा फिल्मी सफर","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
जन्मदिन विशेषः ऐश्वर्या ने तय किया लंबा फिल्मी सफर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Nov 2012 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
39 साल की ऐश्वर्या रॉय बच्चन ने अपने फिल्मी जीवन का हर रंग देखा। हर बड़े किरदार के साथ उन्होंने अपनी जोड़ी बनाई। हिंदी और भारत के भाषाई सिनेमा की फिल्मों में काम करने के साथ ऐश्वर्य ने कुछ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। 1997 से शुरू हुई उनकी फिल्मी पारी 2010 तक चलती रही।
विज्ञापन
2007 में ऐश्वर्य विवाह के बंधन में बंधी और 2011 में एक प्यारी बच्ची को जन्म दिया। अब ऐश्वर्या राय अपनी दूसरी फिल्मी पारी शुरू करने जा रही हैं। एक ऐक्ट्रस के रूप में ऐश्वर्या सफर और हरफनमौला एक्टर रही हैं। 'धूमः2' और 'उमराव जान' जैसे अलग-अलग मिजाज की फिल्में उनके अभिनय की लंबी रेंज दिखाती हैं।
विज्ञापन
शुरुआती जीवन
ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर, 1973 को मैंगलूर, कर्नाटक में हुआ था। ऐश्वर्य के पिता का नाम कृष्णराज राय जो पेशे से मरीन इंजीनियर है और माता का नाम वृंदा राय है जो एक लेखक हैं। ऐश्वर्य राय की मातृ-भाषा तुलु है। इसके अलावा उन्हें कन्नड़, हिन्दी, मराठी, अंग्रेजी और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा 7 तक) हैदराबाद, आंध्र प्रदेश मे हुई। बाद मे उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। मुंबई मे उन्होने शांता-क्रूज स्थित आर्य विद्या मंदिर और बाद मे डी जी रुपारेल कालेज कॉलेज, माटूंगा मे पढा़ई की।
पढा़ई के साथ-साथ उन्हें मॉडलिंग के भी प्रस्ताव आते रहे, और उन्होंने मे मॉडलिंग भी की। मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव उन्हें कैमलिन कंपनी की ओर से मिला जब वो नवीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में दिखीं। उनकी पहली फिल्म इरुवर तमिल में बनी जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया।
विश्व सुंदरी के बाद बनीं बॉलीवुड नायिका
1994 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के बाद ऐश्वर्या राय की फिल्मी पारी भी हिट रही। लगभग हर बड़े कलाकार के साथ ऐश्वर्या की जोड़ी बनी और हिट रही। ऐश्वर्य की हिंदी फिल्मों की शुरुआत 'और प्यार हो गया' फिल्म से हुई। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉबी देओल रहे।
1997 में रिलीज हुई यह फिल्म फ्लाप रही। फिल्मी गलियारों में इस बात की चर्चा होने लगी कि विश्व सुंदरी का खिताब जीतना एक बात है और फिल्मों की नायिका बनना दूसरी बात। ऐश्वर्या ने इसके बाद तमिल फिल्म 'जींस' की। यह फिल्म सफल रही। बाद में इसी फिल्म का हिंदी रीमेक भी बना। 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'आ अब लौट चलें' भी ऐश्वर्या को नायिका का खिताब नहीं दिला सकी।
'हम दिल दे चुके सनम' से बदला सब कुछ
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म से ऐश्वर्या राय की फिल्मी गाड़ी ट्रैक पर आई। 1999 में रिलीज हुई यह फिल्म सुपर-डुपर हिट रही। ऐश्वर्या को इस फिल्म के लिए बेस्ट ऐक्ट्रस का अवॉर्ड मिला। इस फिल्म में उनकी यह जोड़ी उस अजय देवगन और सलमान खान के साथ बनीं।
फिल्म की तरह फिल्म के गाने भी बहुत लोकप्रिय हुए। इसी साल रिलीज हुई सुभाष घई की म्यूजिकल हिट फिल्म 'ताल' भी सुर्खियां बटोरने में सफल रही। इस फिल्म में ऐश्वर्या अनिल कपूर और अक्षय खन्ना के साथ दिखीं। इस फिल्म ने औसत से बेहतर कारोबार किया।
चढता-उतरता रहा फिल्मी करियर
सन 2000 में ऐश्वर्या की चार फिल्में 'जोश', 'हमारा दिल आपके पास है', 'ढाई अक्षर प्रेम के' और 'मोहब्बतें' रिलीज हुईं। मोहब्बतें को छोड़कर बाकी फिल्में असफल रहीं। 'जोश' फिल्म इसलिए चर्चा में रही क्योंकि इस फिल्म मे ऐश्वर्या ने शाहरुख की बहन की भूमिका निभाई थी।
यह पहली बार हुआ था कि शीर्ष स्तर पर खड़े नायक-नायिका पर्दे पर बहन और भाई की भूमिका निभाएं। साथ बीतते बीतते आई 'मोहब्बतें' ने ऐश्वर्य को फिर से लाइम-लाइट में लाकर खड़ा कर दिया। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के अपोजिट रहीं।
प्रयोग का दौर हुआ शुरू
ऐश्वर्या राय अब ऐसी स्टेज पर थीं जहां से वह प्रयोग कर सकती थीं। उन्होंने 'अलबेला', 'हम तुम्हारे हैं सनम', 'हम किसी से कम नहीं' और '23 मार्च 1931' में अलग-अलग किस्म की भूमिका निभाईं। इन सभी फिल्मों ने औसत कारोबार किया पर ऐश्वर्य की छवि एक वर्सेटाइल एक्टर के रूप में बनी।
संजय लीला भंसाली एक बार फिर ऐश्वर्य के लिए लकी साबित हुए। 2002 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में ऐश्वर्य राय एक अलग रंग-ढंग में दिखीं। उनके साथ इस फिल्म में शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित रहे। ऐश्वर्या को इस फिल्म के लिए बेस्ट ऐक्ट्रस के अवॉर्ड से नवाजा गया।
लगभग हर नायक के साथ जोड़ी
ऐश्वर्या राय ने लगभग हर बड़े हीरो के साथ जोड़ी बनाई। 'दिल का रिश्ता' में वह अर्जुन रामपाल के साथ दिखीं तो 'कुछ न कहो' में एक बार फिर उनके हीरो अभिषेक बच्चन थे। 'खाकी' फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आईं तो 'क्यों हो गया न' में उनकी जोड़ी 'विवेक ओबेरॉय' के साथ बनी।
'रेनकोट' में अजय देवगन और 'शब्द' में वह संजय दत्त के साथ दिखीं। महिला प्रधान फिल्म 'उमराव जान' भले ही फ्लाप रही हो पर उनके अभिनय की एक लंबी रेंज इस फिल्म में देखने को मिली। 'धूमः2' में उनकी जोड़ी रितिक रोशन और 'गुरु' में अभिषेक बच्चन के साथ देखने को मिलीं। यह दोनों ही फिल्में सुपर हिट रहीं।
शादी के बाद का फिल्मी सफर
2007 में हुई शादी के बाद भी ऐश्वर्या का फिल्मी सफर चलता रहा। शादी के बाद रिलीज हुईं फिल्में 'जोधा अकबर', 'सरकार राज', 'रावण', 'एक्शन रिप्ले' और 'गुजारिश' फिल्मों में ऐश्वर्या की भूमिका अलग-अलग रही। कुछ फिल्में हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप।
जोधा अकबर और गुजारिश के लिए एक बार फिर से ऐश्वर्या को बेस्ट ऐक्ट्रस का अवॉर्ड मिला। 2010 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश के बाद ऐश्वर्या राय फिर फिल्मों में नहीं दिखीं। शादी और मां बनने के बाद वह एक बार फिर से परदे पर नजर आएंगी।
पहले अफेयर फिर शादी
ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। अभिषेक बच्चन के साथ उनके अफेयर की खबरें 2006 में बननी शुरू हो गई थीं। अटकलों का विराम लगाते हुए 14 जनवरी 2007 को पहले अभिषेक से कहा कि हां हम एक दूसरे प्रेम करते हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फिर अमिताभ ने भी इस रिश्ते पर अपनी मोहर लगाई।
ऐश्वर्या से पहले अभिषेक की साथी करिश्मा कपूर से हो रही थी। शादी की यह बात काफी आगे बढ़ने के बाद अंततः टूट गई। अभिषेक से पहले ऐश्वर्या राय लंबे समय तक सलमान खान के साथ अफेयर की वजहों से चर्चा में रहीं। हम दिल दे चुके सनम से इस अफेयर की शुरुआत हुई। बीच में कुछ समय ऐश्वर्य ने विवेक ओबेराय की साथ भी डेटिंग की।