'बिग बॉस हाउस में देखेंगे आप मिंक का असली चेहरा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने अभिनय और डांस के अलावा किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में रहने वाली मिंक बरार इस बार आपको नजर आएंगी बिग बॉस के घर में। जी हां, 'बिग बॉस सीजन 6' में मिंक बरार पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर बिग बॉस के घर में प्रवेश करेंगी। बिग बॉस के घर में जाने से पहले मिंक ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की। आइए जानें मिंक ने घर में जाने से पहले क्या स्ट्रेटर्जी अपनाई है।
'बिग बॉस' में वाइल्ड कार्ड इंट्री पाकर कैसा लग रहा है? बहुत एक्साइटिंग लग रहा है। सच कहूं तो थोड़ा-थोड़ा डर भी लग रहा है।
आप वहां पहले से किसी को जानती हैं? मैं एक-दो लोगों को हाय-हैलो तो करती रही हूं, मगर बहुत नज़दीक से किसी को नहीं जानती।
आप बिग बास की रेगुलर फालोअर रही हैं? बिल्कुल। मैं बिग बॉस के हर सीजन को फॉलो करती आई हूं। इसीलिए इतनी ज्यादा एक्साइटेड भी हूं।
आपको अब तक का बेस्ट पार्टिसिपेंट कौन लगा? सिद्धू जी। वो हाइली रिस्पेक्टेबल पर्सनैलिटी हैं।
बिग बॉस हाउस के भीतर कौन सा बंदा है, जिससे आप मिलना चाहती थीं? सिद्धू जी, मैं बहुत खुश हूं कि वहां पर उनसे मिलने का मौका मिलेगा।
बिग बास हाउस में आपकी स्ट्रेटजी क्या रहेगी? कुछ पता नहीं। मेरा ब्रेन एकदम ब्लैंक है। कोशिश करूंगी कि लोगों को खुश रखूं।
क्या यह छोटे पर्दे का आपका पहला एक्सपीरिएंस है? मैंने इससे पहले भी एक रियलिटी शो में काम किया है।
आपको क्या लगता है? बिग बॉस में आपको कितना पसंद किया जाएगा? देखिए, यह हमारे देश का सबसे बड़ा रियलिटी शो है जो कांटेस्टेंट होते हैं, वो ये सोच कर नहीं जाते कि कितना फायदेमंद होगा। आप अपना असली चेहरा लोगों को दिखाएंगे तो लोग आपको लाइक जरूर करेंगे।
तो मिंक का असली चेहरा क्या है? मुझे लगता है मेरा स्वभाव बिग बॉस हाउस के लिए काफी पॉजिटिव रहेगा। इंसान अलग-अलग स्वभाव का होता है। कुछ हंसमुख होते हैं, कुछ मूडी तो कुछ चुप्पे होते हैं। मगर मैं फ्रैंडली नेचर की हूं... मैं बहुत इजी गोइंग हूं। मुझे बस एक बात का डर है कि कुछ ऐसा न सामने आ जाए जो मैंने अपने बारे में भी नहीं जानती।
बिग बास कई बार आपको पॉपुलर बना देता है तो कई बार निगेटिव भी हो सकता है? मुझे ऐसा नहीं लगता। अगर किसी वजह से मुझे गुस्सा आ भी गया तो वह बेवजह नहीं होगा। मैं बदतमीजी पर नहीं उतर सकती। मेरा स्वभाव भी ऐसा नहीं है। मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगी कि मुझे शर्मिंदा होना पड़े।
बिग बॉस हाउस में जाने से पहले हमारे रीडर्स के लिए कोई मैसेज? मैं यही कहना चाहूंगी कि बिग बॉस हाउस में आप मिंक का असली चेहरा देख सकेंगे। ये चेहरा आपको अच्छा भी लग सकता है और हो सकता है कि न भी लगे। अगर अच्छा लगे और मौका मिले तो खूब सारा वोट करना मेरे लिए।