फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Bhojpuri Superstar Ravi Kishan files complaint of her daughter missing

कई दिनों से गायब है मशहूर अभिनेता की 19 वर्षीया बेटी, रपट लिखाई

Fri, 16 Oct 2015 04:51 PM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Superstar Ravi Kishan files complaint of her daughter missing

भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन की 19 वर्षीया बेटी घर से गायब हो गई हैं। उन्होंने इसकी सूचना मुंबई पुलिस को भी दे दी है। जानकारी के मुताबिक ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब उनकी बेटी घर से गायब है। कुछ दिनों पहले भी ऐसी घटना घट चुकी है।

विज्ञापन


मिड डे की खबर के मुताबिक मुंबई के पुलिस उपायुक्त धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने लड़की की तलाश भी शुरू दी है। उनके मुताबिक अभिनेता ने कुछ दिनों पहले बांगुरनगर थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रवि किशन के कुल तीन बेटियां तनिष्क, इशिता और सक्षम हैं। जानकारी के मुताबिक इसमें बड़ी बेटी तनिष्क के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रवि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। फिल्मों में आने बाद वह मुंबई में रहने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रवि किशन बने सख्त पुलिसवाले

Bhojpuri Superstar Ravi Kishan files complaint of her daughter missing

भोजपुरी फिल्मों के सुपरसितारे रवि किशन ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में की हैं। अब जल्द ही वह एक फिल्म में सख्त पुलिसवाले की भूमिका निभाते नजर आएंगे। निर्देशक मनोज सिद्धेश्वरी तिवारी की इस थ्रिलर में मनोज ईसाई पुलिस अफसर के रोल में हैं और एक स्थानीय बिगड़ैल विलेन को सुधारने का काम करेंगे।

रवि किशन अपराधियों से इतने नाराज नजर आएंगे कि उन्हें ठीक करने के लिए जरूरत पड़ने पर कानून हाथ में लेने से भी नहीं चूकते।

फिल्म की कहानी में उनकी केंद्रीय भूमिका है। यह फिल्म तथाकथित बाबाओं की पोल खोलती है। फिल्म में रवि किशन के साथ अभिमन्यु सिंह, संदीपा धर, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्र और अखिलेंद्र मिश्र भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed