फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   bhaag milkha bhaag enters 100 Crore Club

100 करोड़ क्लब में 'भाग मिल्खा..'

Mon, 30 Sep 2013 04:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 30 Sep 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
bhaag milkha bhaag enters 100 Crore Club

2013 के 100 करोड़ी क्लब में एक और फिल्म शामिल हो गई है। यह फिल्म फरहान अख्तर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' है। यह फिल्म देश के पांच राज्यों में टैक्स फ्री भी हो चुकी है।

विज्ञापन


'भाग मिल्खा भाग' फिल्म भी सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गईं। इस क्लब में शामिल होने वाली यह भारत की 21वीं फिल्म है। 12 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने 24वें दिन यह उपलब्धि हासिल कर ली है।
विज्ञापन


इस फिल्म के कुल कलेक्शन 104 करोड़ रुपये के आसपास है। यह फिल्म मल्टीप्लेक्सों के अलावा अभी सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी चल रही है।

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने यह चौथी फिल्म है। इसके पहले रेस 2 और ये जवानी है दीवानी और आशिकी 2, 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं।

अपने विषय की वजह से देश के पांच राज्यों की सरकारों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर रखा है। टैक्स फ्री होने का असर भी फिल्म के कारोबार पर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed