{"_id":"1b0ad64a35ec816899ab1dac732dc42f","slug":"beshram-release-this-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ग्रैंड मस्ती' को टक्कर देगी 'बेशरम'?","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
'ग्रैंड मस्ती' को टक्कर देगी 'बेशरम'?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 01 Oct 2013 02:31 PM IST
विज्ञापन
इस बुधवार रणबीर कपूर की बड़ी फिल्म 'बेशरम' रिलीज हो रही है। यह फिल्म रिकॉर्ड शो में रिलीज होगी।
विज्ञापन
रिलीज हो जाने के तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी ग्रैंड मस्ती अभी भी मल्टीप्लेक्सों में चल रही है। भले ही पिछले शुक्रवार चार फिल्में रिलीज हुई थीं लेकिन ये फिल्में ग्रैंड मस्ती के शो को कम नहीं कर पाईं थीं।
अब इस फिल्म को रिप्लेस करने के लिए एक बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है। यह फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म बेशरम है।
अभिनव कश्यप निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ पल्लवी शारदा मुख्य नायिका के रूप में नजर आएंगी।
फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म में रणबीर के साथ ऋषि कपूर और नीतू सिंह भी नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब स्क्रीन पर रणबीर अपने मां-बाप के साथ दिखेंगे।
विज्ञापन