'बजरंगी भाईजान' पर बरसा रुपया, तोड़े सारे रिकॉर्ड
पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' ने दूसरे दिन सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। कमाई की चाल यही रही तो वो पल दूर नहीं है, जब यह जानकारी मिलेगी कि 'बजरंगी भाईजान' 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई।
फिल्म ने पहले ही दिन 27.25 करोड़ रुपये कमा कर साल की सबसे बड़ी ओपनर बनी थी और पिछले साल ईद पर आई सलमान की 'किक' की बराबरी कर ली थी। लेकिन दूसरे दिन इसने न केवल किक बल्कि 'पीके' के कलेक्शन को मात दे दिया है।
इस फिल्म में सलमान ने अपनी फितरत के विपरीत किरदार निभाया है। वह मारधाड़ के बजाय मार खाते हुए दिख रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि यह फिल्म सलमान के फैन्स को पसंद नहीं आएगी। लेकिन ये सारे अनुमान सिरे से खारिज हो चुके हैं। फिल्म में लगातार दो दिनों में जबर्दस्त कमाई की है। जानिए, दूसरे दिन बजरंगी भाईजान ने कमाया कितना...
दूसरे दिन बजरंगी भाईजान ने ध्वस्त किए रिकॉर्ड

जानिए, दूसरे दिन बजरंगी भाईजान ने कमाया कितना
सलमान खान फिल्म की ईद पर रिलीज हुई पहली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने कमाई के मामले में झंडे गाड़ दिए हैं। बॉलीवुड फिल्म व्यवसाय विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन, पहले दिन (27.25 करोड़) से भी ज्यादा की कमाई की।
बजरंगी भाईजान ने दूसरे दिन 36.50 करोड़ की कमाई की। इस तरह से फिल्म ने दो दिनों में कुल 63.75 करोड़ रुपये कमा लिए। साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि पिछले साल ईद पर आई सलमान की किक का वीकेंड कलेक्शन 83.83 करोड़ था। जिसे बजरंगी भाईजान आसानी से पार करते हुए दिखाई दे रही है।
#BajrangiBhaijaan Fri 27.25 cr, Sat 36.50 cr [Eid]. Total: ₹ 63.75 cr. FANTABULOUS... Should surpass #Kick opening weekend biz: ₹ 83.83 cr.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 19, 2015