फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Bajrangi Bhaijaan may cross 500 cr

500 करोड़ पार कर जाएगी सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'!

Thu, 23 Jul 2015 01:02 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
Bajrangi Bhaijaan may cross 500 cr

बॉलीवुड के इतिहास में फिल्म 'पीके' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। आईएमडीबी के मुताबिक इसने 752 करोड़ का व्यापार किया है। भारतीय बाजार में 458 करोड़ और विदेशी बाजारों में 294 करोड़। इसमें उल्लेखनीय है कि फिल्म ने करीब छह महीने बाद चीन में जाकर 140 करोड़ का व्यापार किया।

विज्ञापन


अब बात करें फिल्म की शुरुआती कमाई की तो इसने पहले दिन 26.63 करोड़, पहले वीकेंड पर 95.21 करोड़, पहले पांच दिनों में 135.28 करोड़ और पहले सप्ताह में सप्ताह में 183.09 करोड़ रुपये। इसके अलावा जो तेज कमाई करने वाली फिल्में हैं,  उनमें धूम 3 ही ऐसी फिल्म है जिसने पहले सप्ताह में 188.99 करोड़ जुटाए थे। और इसकी कुल कमाई 542 करोड़ थी।
विज्ञापन


अब जरा सलमान खान की बजरंगी भाईजान की कमाई के आंकड़े देखें, पहले दिन 27.25 करोड़, पहले वीकेंड पर 102 करोड़, पहले पांच दिनों में 151.05 करोड़; जो दोनों ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों 'पीके' और 'धूम 3' से ज्यादा है। इस लिहाज अगर शुरुआती कमाई के आधार पर देखें तो ये कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि बजरंगी भाईजान 500 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंगी भाईजान की छठे दिन यानि बुधवार की कमाई का आंकड़ा भी आ गया है, जानिए छठे दिन बजरंगी भाईजान ने कमाया कितना...

छठे दिन बजरंगी भाईजान ने कमाया कितना

Bajrangi Bhaijaan may cross 500 cr

बजरंगी भाईजान की छठे दिन की कमाई की चाल थोड़ी धीमी पड़ी। फिर भी यह इतनी है, जितनी एक दिन में अभी इस साल में कोई फिल्म नहीं कमा पाई। बुधवार को पहली बार बजरंगी भाईजान की कमाई 20 करोड़ के नीचे गई। फिल्म व्यवसाय विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक बुधवार को फिल्म ने 18.02 करोड़ रुपये की कमाई की।

इस तरह से फिल्म की भारतीय बाजार में कुल कमाई 169.07 करोड़ हो गई है। यह आंकड़ा किसी भी बॉलीवुड फिल्म की पहले दिनों की कमाई से ज्यादा है। बात वैश्विक स्तर पर फिल्म की कमाई करें तो यह अब 280 के पार जा चुकी है।

गौरतलब है कि बजरंगी भाईजान सलमान खान की मुख्य भूमिका वाली भारत-पाकिस्तान के बीच फंसी एक बच्ची की कहानी है। जिसे हनुमान भक्त सलमान पाकिस्तान उसके घर पहुंचाने जाते हैं। फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा और करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed