फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Bajrangi Bhaijaan Day 5 Box Office Collections above 250 cr

'बजरंगी भाईजान' 250 करोड़ पार, टूटे बॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड

Wed, 22 Jul 2015 06:41 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
Bajrangi Bhaijaan Day 5 Box Office Collections above 250 cr

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान लगातार एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। और पांचवें दिन उसने अब तक की बॉलीवुड फिल्मों की कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

विज्ञापन


बजरंगी भाईजान की शुरुआती पांच दिनों कमाई अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म पीके, धूम 3, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर से भी आगे निकल गई है।
विज्ञापन


सबसे खास बात ये है कि बजरंगी भाईजान उत्तर भारत में खासतौर पर पंजाब और दिल्ली जैसा कारोबार कर रही है, आजतक सलमान की किसी फिल्म नहीं किया।

वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात में फिल्म कारोबार कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का करीब 50 फीसदी है। और पांच दिन में फिल्म ने जो कमाई की है, वो तो हैरान करने वाली है। जानिए, बजरंगी भाईजान ने पांचवें दिन कमाया कितना

विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंगी भाईजान ने पांचवें दिन कमाया कितना

Bajrangi Bhaijaan Day 5 Box Office Collections above 250 cr

सलमान खान की पिछले शुक्रवार यानि ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म बजरंगी भाईजान की शुरुआती पांच दिनों की वैश्‍विक कमाई 255-260 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

घरेलू बाजार में फिल्म की कमाई 147.93 करोड़ हो गई है। बॉलीवुड मूवी रिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक बजरंगी भाईजान ने पांचवें दिन यानि मंगलवार को भी रिकॉर्डतोड़ 27.05 करोड़ रुपये कमाए।

पोर्टल के मुताबिक 125 करोड़ की लागत से बनी बजरंगी भाईजान ने घरेलू बाजार में पहले दिन 27.04 करोड़,  दूसरे दिन 36.04 करोड़, तीसरे दिन 38.08, चौथे दिन 27.05 और पांचवें दिन 27.05 करोड़ कमाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed