कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, 'बजरंगी भाईजान' 'पीके' पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान धूम 3 ही नहीं पीके को भी पछाड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस पर 13 दिनों के कलेक्शन के मामले में इसने अब तक की बॉलीवुड इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पीके को पीछे छोड़ दिया है।
कुल कलेक्शन के मामले में सलमान की फिल्म ने पहले ही शाहरुख की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' को मात दे चुकी है। हालांकि कुल कमाई के मामले में अब भी वह आमिर खान की दो फिल्मों धूम 3 और पीके से पीछे है। लेकिन वो धूम 3 के काफी करीब है। जल्द ही वो धूम 3 को भी पीछे छोड़ देगी।
घरेलू बाजार में बजरंगी भाईजान की अब तक कुल कमाई 261.5-262.5 करोड़ पहुंच गई है। जबकि 13 दिनों में आमिर खान की पीके ने 259.95 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बजरंगी भाईजान बॉलीवुड इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी बना सकती है।
सलमान की बजरंगी भाईजान 480 करोड़ पार
फिल्म कलेक्शन की विश्वसनीय वेब पोर्टल बॉली मूवी रिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म की कुल वैश्विक कमाई 480-485 करोड़ पहुंच गई है।
13वें दिन यानि दूसरे बुधवार को 'बजरंगी भाईजान' कमाई 7-8 करोड़ के बीच रही। आमतौर पर बुधवार को सिनेमाघरों में फिल्म देखने वालों की संख्या में थोड़ी गिरावट देखी जाती है। बजरंगी भाईजान के साथ भी ऐसा ही हुआ।
मंगलवार की कमाई की तुलना में बुधवार को करीब 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बजरंगी भाईजान ने पहले दिन 27.04 करोड़, दूसरे दिन 36.04 करोड़, तीसरे दिन 38.75 करोड़, चौथे दिन 27.05 करोड़, पांचवें दिन 21.28 करोड़, छठे दिन 17.99 करोड़, सातवें दिन 15.22 करोड़, आठवें दिन 12.74 करोड़, नौवें दिन 18.74 करोड़, दसवें दिन 23.42 करोड़, ग्यारहवें दिन 9.28 करोड़ और बारहवें दिन 9.06 कमाया था।