आमिर खान के कारण सबसे बड़ी फिल्म नहीं बन पाएगी 'बजरंगी भाईजान'?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक के बाद एक कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' नए-नए कीर्तिमान बना रही है। यही नहीं वो अब तक बॉलीवुड इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की श्रेणी में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
इसने शाहरुख खान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस (407 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। अब उसके आगे बस आमिर खान की दो फिल्में हैं, धूम 3 और पीके। इसमें धूम 3 (542 करोड़) के काफी करीब पहुंच गई है। उम्मीद है जल्द ही वो इसे भी पछाड़ देगी।
लेकिन दो खास कारणों से आमिर खान की 'पीके' को नहीं पछाड़ पा रही है। पहला कारण पीके की 13वें और 14वें दिन की कमाई। पीके के रिलीज के 13वें दिन 31 दिसंबर और 14वें दिन 1 जनवरी यानि न्यू ईयर सेलिब्रेशन था। खास बात ये है कि उस दिन छुट्टी भी थी। इस कारण फिल्म ने 13वें दिन 9.05 करोड़ और 14वें दिन 14.05 करोड़ रुपये कमाए। जबकि बजरंगी भाईजान 13वें दिन महज 7.10 करोड़ रही।
दूसरा कारणः पांच महीने बाद का ये कारनामा
आमिर खान की फिल्म पीके ने एक नया रिकॉर्ड रिलीज के पांच महीने बाद बना दिया। जब फिल्म के निर्माताओं ने इसे चीन के 3500 स्क्रीन पर रिलीज करने का फैसला लिया। यह फैसला निर्णायक साबित हुआ और चीन में जाकर पीके ने 100 करोड़ से ज्यादा का व्यापार कर लिया।
फिल्म व्यवसाय विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने चाइना में 140 करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय किया। पीके की कमाई में इस आंकड़े ने बड़ा अंतर पैदा कर दिया। साथ ही विदेश में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड (294 करोड़) को काफी ऊपर पहुंचा दिया।
सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म की विदेशी कमाई अब तक 128 करोड़ ही पहुंची है। फिलहाल इसे चीन में उतने वृहद स्तर पर रिलीज करने की भी कोई योजना नहीं है।