फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   bajirao mastani or dilwale box office collection

शुरुआत में बुरी तरह पिछड़ने वाली बाजीराव नें दिलवाले को चटाई धूल

Thu, 24 Dec 2015 05:01 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 05:01 PM IST
विज्ञापन
bajirao mastani or dilwale box office collection

एक तरफ शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी से सजी दिलवाले है। तो दूसरी ओर संयज लीला भंसाली की भव्यता से सजी 'बाजीराव मस्तानी'। जब दो बड़ी वजह की फिल्में साथ में रिलीज होती हैं तो निर्माता फिल्मों के टकराव से बचते हैं। लेकिन शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली, दोनों ने ही 18 दिसंबर से आगे या पीछे ना जाने की ठान ली।

विज्ञापन


दो बड़ी फिल्में एक ही रिलीज हुई तो दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त टक्कर देखने को मिली। इस टक्कर पर आम दर्शकों और मीडिया की निगाह फिल्मों की रिलीज से पहले ही जमी है। फिल्मी पंडित भी दोनों फिल्मों की कमाई पर लगातार अपनी बात कह रहे हैं। साथ ही निर्माता भी दिल थामे दोनों फिल्मों के कलेक्शन में आ रहे उतार-चढ़ाव को देख रहे हैं।
विज्ञापन


पिछली कुछ फिल्मों की कमाई को देखा जाए तो पहले वीकएंड पर फिल्म की कमाई का अंदाजा हो जाता है। लेकिन 'दिलवाले' और 'बाजीराव मस्तानी' में जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला हुआ। वो अभी तक काफी दिलचस्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिलवाले फिर बाजीराव पड़ी भारी

bajirao mastani or dilwale box office collection

सालों बाद रुपहले पर्दे पर लौटी बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ी शाहरुख-काजोल अपनी फिल्‍म की कमाई में निरंतरता रखने में असफल हो गए हैं। शुरुआती दिन दिनों, शुक्र 21 करोड़, शनि 20.09 करोड़, रवि 24 करोड़ तक तो वो प्रतिद्वंदी फिल्‍म बाजीराव मस्तानी, शुक्र 12.80 करोड़, शनि 15.52 करोड़, रवि 18.45 करोड़ से काफी आगे थी।

लेकिन सोमवार को करिश्मा हो गया। दिलवाले महज 10.09 करोड़ कमा पाई पिछले तीन दिनों की तुलना में आधा से भी कम दर्शक सोमवार को इसे देखने आए। यानि बॉक्स आफिस कलेक्‍शन में 50 फीसदी तक गिरावट आ गई। जबकि रणवीर-दीपिका स्टारर बाजीराव मस्तानी अपनी कमाई में निरंतरा रखे हुए है।

बाजीराव मस्तानी के कलेक्‍शन में सोमवार को महज 10 से 15 प्रतिशत की ही गिरावट आई। बाजीराव मस्तानी ने सोमवार को दिलवाले (10.09 करोड़ ) की तुलना में 10.25 करोड़ कमा कर उसे पीछे छोड़ दिया। दिलवाले ने मंगलवार को महज 8.24 करोड़ की कमाई कर पाई। जबकि बाजीराव मस्तानी ने 9-9.5 करोड़ का व्यवसाय किया। बुधवार को बाजी किसके हाथ लगती है इस पर सबकी निगाहें हैं।

बुधवार को फिर से बाजीराव मस्तानी पड़ी भारी

bajirao mastani or dilwale box office collection

मंगलवार को 'दिलवाले' के मुकाबले एक करोड़ ज्यादा कमाने वाली 'बाजीराव मस्तानी' ने बुधवार को भी कमाल किया। वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज के अनुसार बुधवार को बाजीराव मस्तानी ने 9 से 9.5 करोड़ की कमाई की है। इस तरह संजय लीला भंसाली की फिल्म की छह दिन मे कुल कमाई 74 करोड़ (भारत में) हो गई है।

वहीं शाहरुख और काजोल जैसे सितारों से सजी दिलवाले ने बुधवार को 8 से 8.5 करोड़ की कमाई की है। बाजीराव मस्तानी के मुकाबले ये 1 कोरड़ कम है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दिलवाले की कमाई 90 करोड़ हो गई है। हालांकि कुल कमाई के मामले में अभी दिलवाले आगे है।

ओवरसीज कमाई में दोनों ही फिल्में 100 करोड़ को पार कर चुकी है। इस साल अब और कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होगी। इसको देखते हुए दोनों ही फिल्मों से अभी काफी कमाई होने की उम्मीद फिल्मी पंडित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed