फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Bajirao Mastani First Weekend Box Office Collections

जानिए, पहले सप्ताह बाजीराव-मस्तानी ने कमाया कितना

Mon, 21 Dec 2015 12:31 PM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
Bajirao Mastani First Weekend Box Office Collections

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ट्रेंड बदल रहा है। दिलवाले से कड़ी टक्कर होने के चलते शुरुआती कमाई में पिछड़ने के बाद बाजीराव मस्तानी ने जबर्दस्त वापसी की है। फिल्म हर रोज पिछले दिन की तुलना में अगले दिन अधिक दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है। फिल्म व्यापार पंडितों के मुताबिक संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए यह बेहद अच्छा है। क्योंकि प्रतिद्वंदी फिल्म ऐसा नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक बाजीराव मस्तानी का यह सिलसिला बना रहा तो फिल्म नए साल पर बड़ा कमाल कर सकती है। एक तरफ न केवल फिल्म समीक्षकों बल्कि आम जनता की तरफ से भी बाजीराव मस्तानी को अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। जबकि प्रतिद्वंदी फिल्म दिलवाले के मामले में यही बातें ठीक उलट हैं। दिलवाले की लगातार आलोचना हो रही है।
विज्ञापन


बावजूद इसके अभी दिलवाले की कमाई, बाजीराव मस्तानी की तुलना में कहीं अधिक है। लेकिन बाजीराव की कमाई का ग्राफ लगातार तेजी से ऊपर जा रहा है। कुछ व्यापार विश्लेषकों ने तो ये भी कहना शुरू कर दिया है कि बाजीराव आने वाले दिनों में दिलवाले को पछाड़ देगी। जानिए, पहले वीकेंड पर बाजीराव मस्तानी ने कमाया कितना।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले वीकेंड पर बाजीराव मस्तानी ने कमाया कितना

Bajirao Mastani First Weekend Box Office Collections

पहले दिन बाजीराव मस्तानी ने 12 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन अगले दिन दूसरे दिन बदलने की उम्मीद की जा रही थी, जो कि बदला भी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला। बॉलीमूवीरिव्यूज शनिवार को फिल्म की कमाई 14-15 करोड़ है। इस तरह दो दिन की कमाई 26-27 करोड़ हो गई।

लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने पिछले दोनों दिनों से ज्यादा कमाई की। बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन के विश्वसनीय आंकड़े रखने वाली वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक बाजीराव मस्तानी तीसरे दिन 17-18 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह से पहले सप्ताह फिल्म की कमाई 44.5-45.5 करोड़ रुपये पहुंच गई है। जो कि इस साल फिल्मों की पहले सप्ताह की कमाई के मामले में सातवीं सबसे बड़ी फिल्म है।

पर फ्लॉप होने का डर भी बना हुआ है

Bajirao Mastani First Weekend Box Office Collections

जानकारी के मुताबिक फिल्‍म को बनाने में संजय लीला भंसाली ने कुल 120 करोड़ रुपये खर्च किए है। जिसमें 100 करोड़ फिल्म बनाने और 20 करोड़ फिल्म के प्रचार-प्रसार में खर्च हुए है। इस लिहाज से देखें तो फिल्‍म को अभी बहुत कमाई की जरूरत है, ताकि वह अपना पैसा निकाल सके।

साथ ही यह भी चर्चा हो रही है कि यह फिल्म कुछ खास दर्शकों को ही पसंद आ रही है। मनोरंजन के लिए फिल्म देखने वाले बहुसंख्यक दर्शक अब भी दिलवाले को पहली प्राथमिकता दे रहे हैं।

मराठा पेशवा बाजीराव और मस्तानी की जिंदगी पर बनी ये फिल्म काफी समय से चर्चा में है। बाजीराव और मस्तानी के वंशज ट्रेलर रिलीज के समय से ही इसका विरोध कर रहे हैं। यहां तक कि फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए कोर्ट से भी दर्ख्वास्त की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed