फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   bajirao mastani and dilwale second day box office collection

'दिलवाले' और 'बाजीराव मस्तानी' का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन

Sun, 20 Dec 2015 12:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 20 Dec 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
bajirao mastani and dilwale second day box office collection

इस शुक्रवार रिलीज हुई 'बाजीराव मस्तानी' और 'दिलवाले' के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त जंग देखने को मिल रही है। पहले दिन बाजी दिलवाले ने मारी थी। जबकि बाजीराव मस्तानी कमाई के मामले में पिछड़ गई।

विज्ञापन


दिलवाले और बाजीराव मस्तानी के बीच टक्कर को इस साल की सबसे बड़ी टक्कर कहा जा रहा है। रिलीज से पहले ही दोनों फिल्मों के सितारे अपनी-अपनी फिल्मों के प्रमोशन में लगे हुए थे। दोनों ही फिल्म एक साथ रिलीज हुईं, दोनों को ही विरोध भी झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हिन्दूवादी संगठन 'दिलवाले' और 'बाजीराव मस्तानी' दोनों ही फिल्मों का विरोध कर रहे हैं। एक तरफ विरोध की वजह शाहरुख खान हैं तो वहीं दूसरी ओर बाजीराव मस्तानी में इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन दिलवाले ने 22 करोड़ तो बाजीराव मस्तानी ने 12 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन इन आंकड़ो का दूसरे दिन बदलने की उम्मीद की जा रही थी, जो कि बदला भी है।

दूसरे दिन 'दिलवाले' की कमाई में आई कमी

bajirao mastani and dilwale second day box office collection

पहले दिन कमाई के मामले में 'दिलवाले' भारी रही, लेकिन फिल्म समीक्षकों से वाहवाही लूटी टबाजीराव मस्तानीट ने। बॉक्स ऑफिस को शाहरुख-काजोल पसंद आए, तो दूसरी ओर समीक्षकों को रणवीर-दीपिका पसंद आए। दूसरे दिन (शनिवार को) बॉक्स ऑफिस पर इसका असर भी दिखा।

पहले दिन 22.61 करोड़ की कमाई करने वाली 'दिलवाले' ने दूसरे दिन 19 से 20 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन हल्की सी गिरावट देखने को मिली है। बॉलीमूवीरिव्यूज के अनुसार फिल्म की दो दिन की कुल कमाई 41 से 42 हो गई है। निर्माताओं को फिल्म से बड़े वीकएंड की उम्मीद बंधी है।

दूसरे दिन 'बाजीराव' की तलवार चमकी

bajirao mastani and dilwale second day box office collection

संजय लीला भंसाली की भव्यती से सजी 'बाजीराव मस्तानी' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दिलवाले से मात खा गई। लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला। बॉलीमूवीरिव्यूज शनिवार को फिल्म की कमाई 14-15 करोड़ है। पहले दिन फिल्म ने 12.8 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह दो दिन की कमाई 26-27 करोड़ हो गई है।

मराठा पेशवा बाजीराव और मस्तानी की जिंदगी पर बनी ये फिल्म काफी समय से चर्चा में है। बाजीराव और मस्तानी के वंशज ट्रेलर रिलीज के समय से ही इसका विरोध कर रहे हैं। यहां तक कि फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए कोर्ट से भी दर्ख्वास्त की गई।

अब फिल्म के दूसरे दिन कमाई में बढ़ौत्तरी को देखने के बाद निर्माता गदगद हैं। फिल्मी पंडितों का कहना है कि फिल्म रविवार को 'दिलवाले' को जबर्दस्त टक्कर देगी। फिल्म से अच्छे वीकएंड की उम्मीद निर्माताओं को बंधी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed