{"_id":"f53ac30b3b1b12a3fab9f8addf4cb5ce","slug":"baba-ram-rahim-does-great-promotion-of-msg-2-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर हुआ है एमएसजी 2 का प्रमोशन, प्रीमियर पर बना था रिकॉर्ड","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
जमकर हुआ है एमएसजी 2 का प्रमोशन, प्रीमियर पर बना था रिकॉर्ड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 18 Sep 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम की शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड 2' (एमएसजी 2) कई मायनों अहम फिल्म है। बीते बुधवार की शाम सेक्टर 29 स्थित लेजर वैली पार्क में एमएसजी-2 फिल्म की स्क्रीनिंग की। इस दौरान फिल्म से जुड़े लोग व हजारों भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा से जुड़े लोगों का सुबह से आना लगा हुआ था। सेक्टर 29 के लेजर वैली पार्क में करीब एक लाख लोगों के आने की उम्मीद थी। ट्रैफिक पुलिस ने पिछली बार के अनुभव को देखते हुए तैयारी पूरी कर रखी थी। इसके साथ संस्था से जुड़े एक हजार वालंटियर भी अपने काम पर मुस्तैद नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
आने वालों में हरियाणा व पंजाब से लोग ज्यादा थे। चार बजे से कार्यक्रम शुरू होना था लेकिन सात बजे के बाद शुरू हुआ। फिल्म में दिखाया गया है कि आध्यात्मिकता से जुड़ कर आदिवासी लोग कैसा जीवन जीने लगते हैं। महज 48 दिन में यह फिल्म बनी है।
विज्ञापन
एक जानकारी के मुताबिक इससे पहले 2012 में अमेरिका में फिल्म 'ओनर फाइट' मूवी का प्रीमियर देखने 28, 442 लोग पहुंचे थे। लेकिन बाबा राम रहीम की फिल्म ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। जबकि गुड़गांव में बाबा राम रहीम की फिल्म देखने के लिए सुबह से दस हजार गाड़ियां, जिनमें 300 बसें थीं। अनुमानित तौर पर पुलिस ने यहां 50 हजार भीड़ जुटने की बात कही।
हालांकि फिल्म का प्रीमियर करीब रात 9 बजे शुरू हुआ। इस वजह से इंटरवल तक ही चल सकी। क्योंकि प्रसाशन इतनी भीड़ को रात में संभालने से इंकार कर रहा था। इस लिहाज से बाबा राम रहीम का यह रिकॉर्ड किसी आधिकारिक रिकॉर्ड कंपनी के पैमानों पर तो खरा नहीं उतरता। लेकिन इतनी भीड़ के जुटने से उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगता है।
गौरतलब है कि जनवरी में आई बाबा राम रहीम की पहली फिल्म के दौरान भी ऐसे ही नजारे देखने को मिले थे। पिछली बार प्रीमियर के दौरान तो पुलिस भीड़ के लिए तैयार भी नहीं थी। जिसके कारण काफी अव्यवस्था का सामने करना पड़ा था।
हालांकि इस बार पुलिस को इसका पहले से अंदाजा था। इसलिए सबकुछ संभाल लिया गया। बावजूद इसके गुड़गांव व आसपास के इलाके में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सिग्नेचर टावर क्रॉसिंग, झारसा चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, बस्सी चौक, लेजर वैली तक जाने वाले रास्ते, हुड्डा सिटी सेंटर और एमजी रोड पर देर शाम तक भीड़भाड़ रही।
एमएसजी-2 पर रोक की नोटिफिकेशन तलब
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा एमएसजी-2 के मानसा जिले में प्रदर्शन पर वहां के उपायुक्त की ओर से लगाई गई पाबंदी की नोटिफिकेशन तलब कर ली है। फिल्म प्रोडक्शन कंपनी हकीकत इंटरटेनमेंट ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि जब सेंसर बोर्ड ने फिल्म पास कर दी तो डीसी ने प्रदर्शन पर पाबंदी का आदेश कैसे दे दिया।
मामले में याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी करते हुए एडवोकेट पुनीत बाली ने जस्टिस परमजीत सिंह की बेंच को बताया कि इससे पहले एमएसजी फिल्म पर पाबंदी के लिए सरकार ने नोटिफिकेशन जारी की थी, लेकिन इस नोटिफिकेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है।
इसकी आड़ में एमएसजी-2 पर प्रतिबंध लगाना गलत है। इसके लिए अलग से नोटिफिकेशन जरूरी है। लिहाजा डीसी का फैसला गलत है। एडवोकेट बाली ने यह मांग भी की कि फिल्म के प्रदर्शन पर लगी रोक तुरंत हटाई जाए, लेकिन बेंच ने कहा कि शुक्रवार सुबह 10 बजे ही मामले में फैसला ले लिया जाएगा।