फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   aushka sharma and virat kohli love story to come on screen

पर्दे पर दिखेगी विराट और अनुष्का की लव-स्टोरी!

Thu, 10 Sep 2015 04:55 PM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 04:55 PM IST
विज्ञापन
aushka sharma and virat kohli love story to come on screen

क्या दर्शकों को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी फिल्म 'ढिशुम' में देखने को मिलेगी? इंडस्ट्री के गॉसिप गलियारों में इन दिनों इस सवाल का जवाब तलाश किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार निर्देशक रोहित धवन की अगली फिल्म में आखिरी क्षणों में विराट कोहली के जीवन से प्रेरित एक किरदार को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


पर्दे पर यह रोल साकिब सलीम निभाएंगे। साकिब 'मेरे डैड की मारुति' और 'हवा हवाई' जैसी फिल्मों में आ चुके हैं। वह अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई हैं। बताया जाता है कि साकिब ने विराट के साथ वक्त बिताना शुरू कर दिया है और वह उनकी बॉडी लैंग्वेज और हाव-भाव को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही वह क्रिकेट के मैदान पर भी समय बिता रहे हैं।
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा के रोल में कौन!

aushka sharma and virat kohli love story to come on screen

सूत्रों का कहना है कि जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म में कई और सितारे भी हैं, लेकिन स्क्रिप्ट को फाइनल करते समय एक क्रिकेटर का किरदार इसमें आया। तब निर्देशक ने विराट की लाइफ से प्रेरणा लेकर इसे रचा। बताया जाता है कि फिल्म में क्रिकेटर और फिल्म अभिनेत्री की प्रेम-कहानी दिखाए जाने की तैयारी है। ऐसे में अनुष्का की भूमिका कौन अभिनेत्री निभाएगी यह चर्चा का विषय है। हालांकि फिल्म की टीम ने इस संबंध में खामोशी ओढ़ रखी है।

'ढिशुम' में जॉन के साथ अक्षय खन्ना और जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगी। अक्षय कुमार फिल्म में मेहमान कलाकार के रूप में रहेंगे। निर्माता साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल मुंबई के महबूब स्टूडिशो में शूट हुआ था और अब एक बड़ा हिस्सा मोरक्को में शूट किया जाएगा। फिल्म 2016 में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed