{"_id":"958ec02ea1172e0fd36707879373e5b1","slug":"au-joke-hindi-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और कामवाली!","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
पत्नी और कामवाली!
Updated Fri, 24 Apr 2015 02:26 PM IST
विज्ञापन
अगर आप पत्नी और कामवाली बाई के बीच के वार्तालाप पर गौर करें तो काफी सारे "वन-लाइनर्स" ऐसे होते हैं मानो एक प्रेमिका अपने प्रेमी से बात कर रही हो।
विज्ञापन
जैसे कि...
सुनो, कल टाइम से आ जाना हाँ।
कल दो बार आ जाना, देखो मैं इंतज़ार करूंगी, धोखा मत दे देना ऐन टाइम पे।
मैं कब से तुम्हारा इंतज़ार कर रही थी। आज बहुत देर कर दी, कल थोड़ा जल्दी आ जाना।
और सबसे क्लासिक, "देखो जब भी छोड़ना हो तो पहले से बता देना, एकदम से मत छोड़ना ताकि मैं दूसरा इंतजाम कर सकूं।"