{"_id":"5d290257d58e8ddb9addf5037fa8f7a6","slug":"athiya-shetty-sooraj-pancholi-starrer-hero-first-day-box-office-collection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही 'हीरो'","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
जानिए, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही 'हीरो'
Updated Sat, 12 Sep 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान के होम प्रोड्क्शन में बनी 'हीरो' का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस मिलाजुला रहा। फिल्म ने पहले दिन 6.85 करोड़ की कमाई की है। सलमान खान ने इस फिल्म में सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी को लॉन्च किया है। फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान फिल्म के दोनों कलाकारों के साथ काफी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों नए सितारे होने के लिहाज से फिल्म के बिजनेस को फिल्मी पंडित छीक मान रहे हैं। लेकिन जिस तरह से सलमान इस फिल्म के लिए मेहनत कर रहे हैं उसको देखते हुए फिल्म का कमाई को कमजोर कहा जा रहा है। सलमान ने ट्विटर पर भी फिल्म को स्पोर्ट करने को कहा था।
विज्ञापन
इसके साथ ही सलमान ने ट्वीट करके हीरो देखने वाले 100 प्रशंसकों को फिल्म के टिकट पर ऑटोग्राफ देने का भी वादा किया है। सलमान ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर इसके बारे में बताया है। समीक्षकों से भी फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड ऐनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
विज्ञापन
#Hero Fri ₹ 6.85 cr. India biz... Very good for a film starring newcomers... Biz will need to grow on Sat and Sun for a strong wknd total.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 12, 2015