{"_id":"7dfcc0a6192b465f674f3dd0d6e47c85","slug":"athiya-shetty-sooraj-pancholi-starrer-hero-box-office-collection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर पहले दो दिन 'हीरो' के लिए रहे कैसे","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
बॉक्स ऑफिस पर पहले दो दिन 'हीरो' के लिए रहे कैसे
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sun, 13 Sep 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान के होम प्रोड्क्शन में बनी 'हीरो' का पहले दो दिन बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस मिलाजुला रहा। फिल्म ने पहले दिन 6.85 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन भी फिल्म के बिजनेस में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। फिल्म ने दूसरे दिन 6.62 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म का पहले दो दिन का कलेक्शन 13.47 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन
सलमान खान ने इस फिल्म में सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी को लॉन्च किया है। फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान फिल्म के दोनों कलाकारों के साथ काफी मेहनत कर रहे हैं। दोनों नए सितारे होने के लिहाज से फिल्म के बिजनेस को फिल्मी पंडित ठीक मान रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि जिस तरह से सलमान इस फिल्म के लिए मेहनत कर रहे हैं, उसको देखते हुए फिल्म का कमाई को कमजोर कहा जा रहा है। सलमान ने ट्विटर पर भी फिल्म को स्पोर्ट करने को कहा था। इसके साथ ही सलमान ने ट्वीट करके हीरो देखने वाले 100 प्रशंसकों को फिल्म के टिकट पर ऑटोग्राफ देने का भी वादा किया है। सलमान ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर इसके बारे में बताया है।
विज्ञापन
समीक्षकों से भी फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड ऐनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#Hero biz doesn't witness growth on Sat. However, Sun should witness an escalation in biz. Fri 6.85 cr, Sat 6.62 cr. Total: ₹ 13.47 cr.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 13, 2015