{"_id":"6b50ff856e5319e055ef46626366969a","slug":"armaan-kohli-and-tanisha-mukherjee-get-cosy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: बीमार किंग खान और अरमान की ‘बाहरवाली’ ","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: बीमार किंग खान और अरमान की ‘बाहरवाली’
अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 22 Oct 2013 03:34 PM IST
विज्ञापन
मुंबई के उमस और गर्मी से भरे मौसम ने किंग खान को भी घुटनों पर ला दिया है। उनकी तबीयत नासाज है।
विज्ञापन
शनिवार को वे अपनी फिल्म ‘चेन्नई ऐक्सप्रेस’ के टीवी प्रीमियर के प्रमोशन में पहुंचे जरूर, मगर पूरे समय उनके हाथों में रुमाल था। वे छींक रहे थे। खांस रहे थे।
उनकी आंखों में पानी आ रहा था। इसके बावजूद उन्होंने कार्यक्रम नहीं बदला। शाहरुख की यही बात उन्हें बॉक्स ऑफिस का चैंपियन बनाती है।
अरमान कोहली बिग बॉस के घर में तनीशा मुखर्जी से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं और बाहर एक दूसरी हसीना उनका इंतजार कर रही है।
जी हां, चर्चा है कि अरमान बिस बॉस के घर में जाने से पहले तान्या सिंह नाम की महिला के साथ लिव-इन में रह रहे थे। तान्या से उनकी मुलाकात हाल में बिग बॉस के घर में पहुंचे विवेक मिश्रा ने कराई थी।
विज्ञापन
विवेक अब अरमान को ‘बाहरवाली’ की याद दिला रहे हैं...!
पढ़ेः बिग बॉस के घर में इन लव बर्डस ने किया इलू-इलू
सोनम कपूर फिलहाल शादी करने के मूड में हैं, जबकि उनके पिता अनिल कपूर कह चुके हैं कि बेटी की पसंद उनकी पसंद होगी। उधर, सोनम लगातार खंडन करती रही हैं कि उनका बॉयफ्रेंड कोई स्पेनिश या इटैलियन है।
विज्ञापन
लेकिन उनके बार-बार स्पेन जाने से अफवाहों को बल मिला है। अब चर्चा है कि सोनम के बॉयफ्रेंड का नाम साहिर बैरी है और वह एक बिजनेस मैन है। सचाई का सबको इंतजार रहेगा...!