फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Arjun Rampal on divorce with wife Mehr Jessia

अर्जुन-मेहर के तलाक की अटकलें हुईं तेज

Wed, 05 Aug 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 05 Aug 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal on divorce with wife Mehr Jessia

ऋतिक रोशन और सुजैन खान के अलगाव तथा तलाक को अब एक अर्सा होने आया है। इस ब्रेक-अप के साथ एक और घर टूटने की चर्चा भी तभी आम हो गई थी। ऐक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी मॉडल पत्नी मेहर जेसिया के तलाक पर जो अटकलें दो साल पहले शुरू हुई थीं, वह अब भी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन


फिल्म और सेलेब्रिटी गलियारों में यह गॉसिप आम है कि अर्जुन और मेहर के घर में सब कुछ ठीक नहीं रह गया है। मीडिया में आई खबरें कह रही हैं कि मेहर अर्जुन से अलग होने का मन पक्का कर चुकी हैं और पिछले दिनों उन्होंने सेलेब्रिटियों का तलाक कराने वाली एक प्रसिद्ध वकील से भी इस संबंध में बात कर ली है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अर्जुन-मेहर लगातार अपने अलगाव या तलाक की खबरों को नजरअंदाज करते आए हैं। अर्जुन तो मीडिया साक्षात्कारों में साफ कह चुके हैं कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर कभी मुंह नहीं खोलेंगे। इसके बावजूद सूत्रों का दावा है कि इस जोड़े के संबंध काफी खराब हो चुके हैं और बात कानूनी प्रक्रिया तक जा पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जानते हैं कि ऋतिक-सुजैन अलगाव के मामले में अर्जुन का नाम आया था। कहा गया था कि अर्जुन की सुजैन के साथ नजदीकियों के चलते ऋतिक आहत हुए थे। जबकि वह उन दिनों विदेश में रह कर अपना इलाज करा रहे थे। इसके बाद उनका घर टूट गया।

सुजैन ने मीडिया में सफाई दी थी कि अर्जुन उनके दोस्त से ज्यादा कुछ नहीं हैं। इसके बावजूद लोगों ने देखा कि सुजैन और मेहर की दोस्ती पहले की तरह नहीं रह गई। चर्चा है कि इन दिनों मेहर ने सुजैन से बातचीत तक बंद कर दी है।कुछ समय पहले एक घटना गॉसिप गलियारों में चर्चित हो गई थी कि निर्देशक अभिषेक कपूर की बर्थ डे पार्टी में से पहले मेहर आंखों में आंसू लिए निकली और उनके पीछे-पीछे कुछ मिनट बाद अर्जुन गए। इस पार्टी में सुजैन भी मौजूद थी।


तब सवाल उठे थे कि इस ड्रामे के पीछे असली वजह क्या वह हैं? सूत्रों की मानें तो अर्जुन नहीं चाहते कि मेहर उन्हें तलाक दें। परंतु मेहर मन बना चुकी हैं और वकील से बातचीत कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि अर्जुन और मेहर की शादी को 17 साल हो चुके हैं और उनकी दो बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed