जल्द ही देखिए अनुष्का को सिर्फ गाउन पहने हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक तो संजय लीला भंसाली की फिल्मों से हीरोइनों को भारी भरकम घाघरा पहना कर डांस कराने की खबरें आती थीं, परंतु यह खबर अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ से है। पता चला है कि फिल्म में क्लब की कैबरे डांसर बनी अनुष्का शर्मा ने 35 किलो का गाउन पहन कर डांस किया है। बताया जा रहा है कि अनुष्का को यह हरे-सुनहरी रंग का गाउन पहन कर तैयार होने में ढाई घंटे लगते थे और उनकी मदद के लिए दो असिस्टेंट हुआ करते थे। अनुष्का को तो आपने देखा ही है, गाउन देखने के लिए फिल्म का इंतजार कीजिए।
किक में रणदीप भी
ऐक्टर रणदीप हूडा सलमान खान स्टारर ‘किक’ में यूं तो अहम भूमिका निभा रहे हैं, परंतु खबर है कि वह फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगे। जी नहीं, फिल्म या सलमान से उनकी नाराजगी नहीं है। पता चला है कि रणदीप ने पहले से निर्देशक दीपा मेहता को डेट्स दे रखी थीं और उनकी शूटिंग कनाडा में शुरू होने जा रही है। रणदीप ने दीपा से किए वादे के मुताबिक कनाडा की उड़ान भर ली है। साजिद नाडियाडवाला के लिए राहत की बात होगी कि फिल्म के हीरो सलमान है, रणदीप नहीं।
कपिल के खराब दिन
यशराज फिल्म्स की ‘बैंक चोर’ से बाहर होने के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा का आजकल मूड खराब है। इन दिनों उनसे बात करना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं है। बताया जा रहा है कि उन्हें हाल में एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग करनी थी। अव्वल तो वह एक-दो घंटे नहीं, बल्कि आधा दिन देर से पहुंचे। फिर उन्हें विज्ञापन का आइडिया भी पसंद नहीं आया। वहां भी उन्होंने अपनी राय दी। खैर निर्माता क्या करते, मानना पड़ा। सितारे का जलवा यही तो होता है। लेकिन सवाल यह कि कब तक...?