{"_id":"501410aadaa461b43259df638f9bca2a","slug":"anushka-sharma-said-that-she-is-happy-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे बोलने की जरूरत नहीं, मेरा काम बोल रहा है: अनुष्का","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
मुझे बोलने की जरूरत नहीं, मेरा काम बोल रहा है: अनुष्का
Updated Fri, 12 Jun 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा के सितारें आजकल सातवें आसमान पर हैं। जहाँ उनकी कुछ महीनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'एनएच10' ने उनके करियर को एक किक स्टार्ट दी वहीं उनकी हालिया फिल्म 'दिल धड़कने दो' भी बॉक्स ऑफिस पर बिक रही है।
विज्ञापन
ऐसे में अनुष्का का कहना है कि उन्हें अब कुछ कहने की जरूत नहीं है क्योंकि उनका काम बोल रहा है।
अनुष्का ने अपने हालिया एक साक्षात्कार में कहा, "मैं जानती हूं कि मैं क्या कर रही हूं। मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मेरा काम बोल रहा है।
मैंने इंडस्ट्री में बाहर से आकर अपना मुकाम बनाया है और मैं जानती हूं कि मुझे आगे क्या करना है।"
अनुष्का ने कहा, "मैं अपने काम से खुश हूं और जिस तरह से मेरी जिंदगी चल रही है मैं उसे बदलना नहीं चाहती। कुछ टाइम पहले 20 महीनों तक मेरी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, लेकिन मैंने इस दौरान अपनी शूटिंग का आनंद उठाया।
विज्ञापन
मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जो यह सोचें कि दो साल से मेरी कोई फिल्म नहीं आई, लोग क्या सोचेंगे। मुझे सिर्फ अपने काम से मतलब है, फिर भले ही साल में मेरी एक ही फिल्म आए।"
विज्ञापन