फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Anushka Sharma: NH10 is about a personal struggle

पढ़िए, किसकी खातिर 11-11 घंटे दौड़ी अनुष्का?

Tue, 03 Mar 2015 12:52 PM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma: NH10 is about a personal struggle

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अब निर्माता भी बन गई हैं और उनकी पहली फिल्म 'एनएच 10' छह मार्च को बड़े पर्दे पर आने वाली है। फिल्म 'एनएच 10' की कहानी दिल्ली, गुड़गांव, हरियाणा के आसपास के हाईवे पर 'सच्ची घटनाओं' पर आधारित है।

विज्ञापन


बीबीसी से बात करते हुए अनुष्का ने बताया, "ये फिल्म मानसिक और शारीरिक तौर पर बड़ी चैलेंजिंग थी। मैंने उसी हिसाब से तैयारी शुरू की। रोज मुझे 11-11 घंटे दौड़ना पड़ता था।"
विज्ञापन


अनुष्का का दावा
अनुष्का के मुताबिक इस फिल्म में कई ऐसी घटनाओं का जिक्र है जो असल में घटी हैं। अनुष्का ने कहा, "निर्देशक नवदीप सिंह ने सालों से इस विषय से जुड़ी हर घटना पर रिसर्च की और तब जाकर एनएच 10 की स्क्रिप्ट तैयार हुई है। ये किसी एक घटना पर आधारित नहीं है लेकिन फिल्म में कई सच्ची घटनाओं का जिक्र है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ए सर्टिफिकेट

Anushka Sharma: NH10 is about a personal struggle

इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। इस पर अनुष्का कहती हैं, "जब हमने फिल्म बनाई तो हमें कहीं ना कहीं ये लगा था कि इसे 'ए' सर्टिफिकेट मिलेगा और उसके लिए बुरा भी लगा।"

उन्होंने आगे बताया, "हमने एक ही थीम पर ये फिल्म बनाई है और हम चाहते थे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये संदेश पहुंचे लेकिन हर फिल्म हर किसी के लिए नहीं बनती।"

कम फिल्में करने की वजह

फिल्म पीके की जबरदस्त कामयाबी के बावजूद अनुष्का बहुत कम फिल्में कर रही हैं।

अनुष्का का मानना है, "बतौर एक्टर मैंने हमेशा से ही कुछ नए तरह के किरदार निभाने की कोशिश की है। यही वजह है कि मैं इतनी कम फिल्में करती हूं। एनएच 10 की कहानी चैलेंजिंग थी।"

वो आगे कहती हैं, "बतौर एक्टर इस तरह की फिल्म मुझे काफ़ी किक देती हैं क्योंकि इस फिल्म में करने के लिए काफ़ी कुछ था। चाहे मैं 'पीके' करुं या 'एनएच 10', मैं उनमें अलग दिखती हूं, बॉम्बे वैलवेट भी है जिसमें भी मैं बहुत कुछ कर पा रही हूँ "।

हादसा होते-होते बचा

Anushka Sharma: NH10 is about a personal struggle

एनएच 10 की शूटिंग के दौरान फिल्म में एक ऐसा हादसा हुआ जिसे याद कर अनुष्का आज भी 'दहल' जाती हैं।

उस हादसे को याद कर अनुष्का बताती हैं, "इस फिल्म के लिए हमने एक रियल लोकेशन चुनी जिसमें एक हैवी मून बॉक्स को 150 फीट ऊँची क्रेन की सहायता से लटकाया गया था।"

वो आगे कहती हैं, "इस शॉट में मुझे कैमरे की तरफ़ आगे बढ़ना था लेकिन तभी मैंने मून लाइट को गिरते देखा तो, मैं चिल्ला उठी जिससे सब यूनिट वाले वहां से हट गए और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed