{"_id":"938500778aba36010d500ff6ed33a4b0","slug":"anushka-sharma-is-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं सिगरेट का प्रचार नहीं कर रही: अनुष्का शर्मा","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
मैं सिगरेट का प्रचार नहीं कर रही: अनुष्का शर्मा
मधु पाल/ बीबीसी हिंदी डॉटकॉम,मुंबई
Updated Thu, 19 Mar 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा की हाल में रिलीज़ हुई फिल्म 'एन एच10' को दर्शकों और आलोचकों ने काफी सराहा।
विज्ञापन
'एन एच10 को लेकर कई तरह की आपत्ति भी जताई गई,खासतौर पर सेंसर बोर्ड की तरफ से। अनुष्का शर्मा का किरदार इस फिल्म में काफी अलग हट के था, वे इसमें धूम्रपान करती हुई भी दिखीं।
ऐसे में उनसे पूछा गया कि इस तरह का सीन परदे पर दिखाना कितना सही है? जवाब में वो कहती हैं, ''मैं सिगरेट का प्रचार नहीं कर रही हूँ। मेरा किरदार एक ऐसी लड़की का था, जो धूम्रपान करती है।
विज्ञापन
वहीं जो लड़कियां मेरी प्रशंसक हैं, उन्हें मेरी असल जिंदगी से प्रेरणा लेनी चाहिए, बजाय परदे पर निभाए किसी किरदार से। बुरी आदतों को अपनाने का निर्णय खुद का होता है, उसका दोष किसी कलाकार पर मढना सही नहीं है।''
विज्ञापन
इसके अलावा अनुष्का ने इस बात पर भी कोफ्त जताई कि लोग दूसरों जैसा बनने की ख्वाहिश क्यों करते हैं, अपने व्यक्तित्व का विकास क्यों नहीं करते?
फिल्म 'एन एच10' में दिखाई गई हिंसा के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ''फिल्मों में हिंसा दिखाई जाती है। लेकिन मेरा मानना तो यह है कि असल ज़िन्दगी में इतनी ही हिंसा होती हैं, जिसे फ़िल्मों में दिखाने के लिए हम मजबूर हो जाते हैं।'' और आखिर में अनुष्का ने दर्शकों से अनुरोध किया कि फिल्म को फिल्म की तरह ही देखें।