बॉलीवुड की हीरोइनें आपस में कितनी राजनीति करती हैं!
दुनिया को दिखाने के लिए भले हीरोइनें एक दूसरे के साथ हंसी-ठिठोली करते दिखती हों, पर अंदर क्या चल रहा है, आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। अनुष्का शर्मा ने सोनम कपूर की होम प्रोडक्शन फिल्म को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। उनका इस तरह से बाहर जाना चर्चा का विषय बन गया है।
सोनम की बहन रेहा फिल्म का निर्माण कर रही हैं। फिल्म एक उपन्यास पर आधारित है और इसमें तीन हीरोइनें होंगी। सोनम के साथ अनुष्का फिल्म के लिए फाइनल हुई थीं।
तीसरी हीरोइन के रूप में कैटरीना कैफ से बात चल रही थी। सोनम ने हाल में कहा था कि वह कैटरीना के साथ काम करना चाहती हैं। इसके बाद अचानक अनुष्का ने यह फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया।
अनुष्का ने क्यों छोड़ी फिल्म
कहा जा रहा है कि अनुष्का मल्टी-हीरोइन प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना नहीं चाहतीं। पिछले दिनों एनएच10 के बाद से अनुष्का रोमांटिक फिल्मों के बजाय रीयलिस्टिक फिल्मों के प्रति ज्यादा आकर्षित हैं।
वह अपने होम प्रोडक्शन को भी ज्यादा समय देना चाहती हैं। इसी वजह से उन्होंने सोमन और रेहा के प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला लिया। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
अनुष्का के बाहर होने के बाद सोनम और रेहा के सामने ऐसी हीरोइनों को खोजने की चुनौती आ गई है जो उनके हिसाब से तारीखें दे सकें। फिलहाल सोनम के साथ दो अन्य हीरोइनों के रूप में निमरत कौर, प्रिटी जिंटा और अमिषा पटेल के नामों की चर्चा है।