फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Anushka Sharma denies marriage rumours with Virat Kohli

कहीं विराट कोहली बर्बाद न कर दें अनुष्का शर्मा का करियर!

Fri, 30 Oct 2015 03:53 PM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma denies marriage rumours with Virat Kohli

-शादी की अफवाहें अक्सर हीरोइनों के करियर खत्म कर देती हैं। यही कारण है कि बाकी अफवाहों पर नायिकाएं खास परेशान हों या न हों, गॉसिप गलियारों में शादी की चर्चा होते ही बुरी तरह परेशान हो जाती हैं। इन दिनों अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का यही हाल है।

विज्ञापन


एक तो अनुष्का बॉलीवुड का अंग हैं और दूसरे क्रिकेटर विराट कोहली की गर्लफ्रेंड होने की वजह से ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। इससे पहले होंठों की सर्जरी की अफवाहों पर वह मीडिया की सुर्खियों में आई थीं।
विज्ञापन


तब अनुष्का मीडिया से नाराज हो गई थीं और बोलचाल बंद कर दी थी। अब स्थिति यह है कि वह अपने नाम से जुड़ी अफवाहों पर मीडिया में सफाई देने को मजबूर हैं क्योंकि सवाल करियर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महीनों से अनुष्का की विराट से शादी को लेकर अटकलें लग रही हैं

Anushka Sharma denies marriage rumours with Virat Kohli
यह मामला विराट से उनकी शादी की बातों का है। पिछले कुछ महीनों से अनुष्का की विराट से शादी को लेकर अटकलें लग रही हैं, लेकिन गुरुवार को अनुष्का ने अपने पीआर के माध्यम से मीडिया में संदेश भिजवाया कि ये सारी बातें गलत हैं। अनुष्का की तरफ से भेजे संदेश में कहा गया कि उनके विवाह को लेकर आ रही खबरों/अफवाहों में दम नहीं है।

वह अपने काम में व्यस्त और खुश हैं। मीडिया में भले ही अपनी निजी जीवन को लेकर अनुष्का बात नहीं करतीं, फिर भी इस संदेश में लिखा गया कि वह अपनी लाइफ को लेकर हमेशा खुली हैं और सबसे अनुरोध करती है कि उन्हें लेकर अटकलें लगाने के बजाय घोषणा का इंतजार करें।

वैसे मजेदार बात यह है कि अनुष्का के विवाह की अटकलें लगाने वाली खबर मुंबई के एक दैनिक में बुधवार की सुबह प्रकाशित हुई जबकि इस अभिनेत्री के पीआर की तरफ से कई पत्रकारों के पास मंगलवार की रात में ही सफाई पेश करने वाला ई-मेल पहुंच गया!

महीनों से अनुष्का फिल्मी खबरों से गायब हैं

Anushka Sharma denies marriage rumours with Virat Kohli

इससे यह भी सवाल उठे कि कहीं खुद अनुष्का और उनका प्रचार तंत्र सुर्खियां बटोरने के लिए यह काम नहीं कर रहा। सितारों के प्रचार तंत्र अक्सर उन्हें सुर्खियों में लाने के लिए खबरें/अफवाहें मीडिया में प्लांट करते हैं।

उल्लेखनीय है कि महीनों से अनुष्का फिल्मी खबरों से गायब हैं। उनकी अभिनय प्रतिभा, करियर या फिल्मों पर कोई बात नहीं हो रही। इस साल अनुष्का को अपनी होम प्रोडक्शन एनएच10 में ही औसत सफलता मिली। जबकि उनकी मौजूदगी में दो बड़ी फिल्में टिकट खिड़की पर डूब गईं।

अनुष्का स्टारर बॉम्बे वेलवेट और दिल धड़कने दो इस साल की बड़ी फ्लॉप फिल्में हैं। ऐसे में अनुष्का का करियर चमकने से पहले फीका पड़ रहा है। फिलहाल अनुष्का के पास केवल निर्देशक करन जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म है। अतः शादी की अफवाहें किसी भी रूप में उनके करियर के लिए फायदेमंद नहीं हैं।

निर्माता-निर्देशक विवाह की तैयारी में लगी हीरोइनों से दूर रहते हैं। उन्हें अपनी फिल्मों में साइन नहीं करते। कुछेक अपवादों को छोड़ दें तो बॉलीवुड में शादी या उसकी अफवाहों के बाद हीरोइनों को हाल के वर्षों में इक्का-दुक्का ही सफलता मिली है।

क्यों आई यह नौबत?

Anushka Sharma denies marriage rumours with Virat Kohli

-अनुष्का-विराट की शादी को लेकर मीडिया में अटकलें तब से हैं जब से कुछ मौकों पर विराट को मुंबई में अनुष्का के घर आते-जाते देखा गया। परंतु पिछले हफ्तें अटकलें इसलिए तेज हुईं कि अनुष्का के पिता के साथ यह जोड़ी एक रेस्तरां में नजर आई और पता चला कि ये मुंबई में एक घर की तलाश में हैं।

सूत्रों के हवाले से कहा कि विराट लगातार अनुष्का के परिवार से मुलाकातें कर रहे हैं क्योंकि दोनों अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं और इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं। अनुष्का के परिवार को विराट पसंद हैं और अनुष्का के पिता से विराट की अच्छी जमती है। पिछले साल अक्तूबर में विराट के परिवार ने अनुष्का के घर जाकर सबसे मुलाकात भी की थी।

इससे भी दो महीने पहले विवाह की बातें तब सुर्खियों में आई थी जब टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर बीसीसीआई ने अनुष्का को विराट के साथ एक ही होटल में रुकने की इजाजत दी थी। तब कहा गया था कि कुछ महीनों की बात है, दोनों शादी करने वाले हैं। खैर, इन तमाम बातों और अनुष्का की तरफ से मीडिया को भेजे गए खंडन के बावजूद सूत्र दावा कर रहे हैं कि अगले वर्ष यह जोड़ी विवाह बंधन में बंध ही जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed