फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   anushka playing a bar dancer role

चर्चा में: राजीव गांधी फिल्म में, अनुष्का बार में

Tue, 24 Sep 2013 03:41 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2013 03:41 PM IST
विज्ञापन
anushka playing a bar dancer role

बॉलीवुड में इन दिनों अनुष्का शर्मा के नए रोल के अलावा एक ऐसी फिल्म की भी चर्चा है जिसमें राजीव गांधी नजर आएंगे। इसके अलावा कुछ खबरें राम गोपाल वर्मा की बेटी की शादी से भी जुड़ी हैं। चर्चाओं में शहीद भगत सिंह पर नई फिल्म भी है।

विज्ञापन


*‘बैंड बाजा बारात’ में शादी के मंडपों में जम कर नाचने के बाद अनुष्का शर्मा अब मुंबई के बारों में नाचती नजर आएंगी। जी हां, वे बॉलीवुड की नई बार डांसर हैं। निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बांबे वेलवेट’ में अनुष्का यह रोल निभा रही हैं। बार डांस कैसे होता है, इसके लिए वे बाकायदा प्रशिक्षण भी ले रही हैं। फिल्म में रणबीर के साथ अनुष्का की जोड़ी होगी। दोनों पहली बार पर्दे पर साथ आ रहे हैं।
विज्ञापन


*अगले हफ्ते रिलीज हो रही ‘मद्रास कैफे’ में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जैसा किरदार नजर आएगा, यह बात सामने आ गई है। अब यह भी पता चला है कि लिट्टे नेता वी.प्रभाकरन के जैसे किरदार को भी फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म की हीरोइन नर्गिस फाकरी ने प्रसिद्ध पत्रकार अनीता प्रताप से प्रेरित किरदार निभाया है, जिन्होंने प्रभाकरन का पहला इंटरव्यू लिया था। इतनी हकीकतों के बाद फिल्म में कितना फसाना बचा है, यह रिलीज पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


*15 अगस्त को निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा की बेटी रेवती का हैदराबाद के एक पांच सितारा होटल में विवाह हुआ। रेवती डॉक्टर हैं और उन्होंने साथी डॉक्टर प्रणव से शादी की है। रामू ने शादी में हिस्सा तो लिया और मंच पर वर-वधु को आशीर्वाद देने भी पहुंचे। लेकिन वे पारिवारिक एलबम के लिए तस्वीरें खिंचाने के लिए राजी नहीं थे। उनकी पूर्व पत्नी रत्ना भी वहां थी। जब सबने खूब मनाया तब कुछ तस्वीरों के लिए रामू राजी हुए।

*संजय लीला भंसाली का जुनून सब जानते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘रामलीला’ के एक सीन के लिए सोनम कपूर और रिचा चड्ढा से 21 रीटेक लिए। दो मिनट के इस सीन को शूट करने में सुबह से रात हो गई। सबने राहत की सांस ली।


* यूं तो हिंदी में आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में शहीद भगत सिंह पर बन चुकी हैं, लेकिन निर्देशक शुजीत सरकार मानते हैं कि उनमें कुछ बातें छूटी हुई हैं। सरकार अब खुद भगत सिंह पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल कोई प्रोड्यूसर उन्हें इसके लिए नहीं मिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed