फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Amitabh bachchan was never approached for mulayam's biopic

गैंगरेप पर मुलायम के बेतुके बोल, सफाई देनी पड़ी अमिताभ को

Sat, 22 Aug 2015 01:10 PM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan was never approached for mulayam's biopic

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर बन रही बायोपिक में अमिताभ बच्चन के भी जुड़ने की खबरें हाल ही में आईं थी। लेकिन इंटरनेट पर इसको लेकर विरोध के बाद अमिताभ ने सफाई दी है। मिड डे में छपी खबर के अनुसार, अमिताभ इस फिल्म का हिस्सा नही होंगे।

विज्ञापन


एक हफ्ते पहले ये खबर आई थी, कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर एक बायोपिक बनाई जा रही है। जिसमें रघुबीर यादव या राहुल बोस के मुलायम सिंह की भूमिका में नजर आने की बात कही जा रही थी। बाद में अमिताभ बच्चन से भी जुड़ने के लिए बात की गई।
विज्ञापन


लेकिन हाल ही में मुलायम सिंह ने गैंगरेप को लेकर बयान दिया है, जिसकी काफी आलोचना की जा रही है। उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है। इसी मामले में लोगों ने अमिताभ से मुलायम की बायोपिक में काम ना करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले के सामने आने के बाद अमिताभ के करीबी सूत्रों का कहना है, कि ये खबर बिल्कुल बेबुनियाद है। अमिताभ से कभी इस फिल्म के लिए संपर्क किया ही नहीं गया। ऐसे में ये फिल्म में काम करने की बात ही कहां से आती है।

गैंगरेप को लेकर ये बोले थे मुलायम सिंह

Amitabh bachchan was never approached for mulayam's biopic

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने हाल ही में एक सभा में गैंगरेप की बढ़ती घटनाओं पर कहा कि इनमें काफी मामलों में झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी जाती है। गैंगरेप पर उनका कहना है, कि एक साथ चार या पांच लोग रेप नहीं कर सकते। ये प्रेक्टिकल ही नहीं हैं। जबकि गैंगरेप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

मुलायम के इस बयान का काफी विरोध हुआ। खासकर महिलाओं ने मुलायम के इस बयान पर उनको कापी खरी-खोटी सुनाई। मुलायम इससे पहले भी मुलायम रेप पर 'लड़को से गलती हो जाती है' कहकर विवाद पैदा कर चुके हैं।

ऐसे में अमिताभ के मुलायम की बायोपिक में काम करने पर प्रशंसकों ने विरोध किया। जिसको बाद अमिताभ के करीबियों ने साफ किया है। कि बिग बी इस फिल्म में नहीं दिखने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed