फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Amitabh Bachchan interview on Aaj Ki Rat Hai Zindagi

वो 10 बातें, फिर टीवी पर क्यों लौटे अमिताभ बच्चन

Thu, 15 Oct 2015 08:16 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan interview on Aaj Ki Rat Hai Zindagi

-अमिताभ बच्चन ने न केवल हिंदी सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी है बल्कि साल 2000 में टीवी की दुनिया में कदम रख कर उसका रंग-रूप बदलने में अहम रोल अदा किया। उनकी बनाई राह पर चलते फिल्मी सितारे आज छोटे पर्दे को करिअर का अहम हिस्सा मानते हैं। अमिताभ 18 अक्तूबर से स्टार प्लस पर नया शो लेकर आ रहे हैं, आज की रात है जिंदगी। अमिताभ बच्चन से बातचीत की रवि बुले ने...

विज्ञापन


-कौन बनेगा करोड़पति में आम जीवन से प्रतियोगी सवाल-जवाब का खेल खेलने और ईनाम जीतने आते थे। आज की रात है जिंदगी में किन लोगों को बुलाएंगे?
- जीवन में बहुत से ऐसे लोग हैं जो चुपचाप समाज की भलाई के काम करते हैं। उनके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती। हमें लगा कि क्यों न इन लोगों को ऐसा मंच उपलब्ध कराया जाए जिसमें लोगों को इनके बारे में पता चले और ये लोग भी कुछ यादगार क्षण हमारे साथ बिता सकें।
विज्ञापन


-क्या इन्हें किसी तरह से पुरस्कृत भी किया जाएगा?
- आप देखेंगे कि जो काम ये लोग कर रहे हैं इनके लिए ‘पुरस्कार देना’ बड़ा छोटा शब्द लगता है। वह जो करते हैं अपने मन से करते हैं, पैसों के लिए नहीं करते। तमाम मुश्किलों के बीच ये लोग हमें बता रहे हैं कि जिंदगी बड़ी खूबसूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कौन बनेगा करोड़पति में आपकी बातें बड़ी प्रेरित करती थीं। इस शो में ऐसा कुछ होगा?
- अगर ऐसा करें तो वह प्रचार की तरह लगता है। मैं ऐसा मानता हूं कि कहीं पर अच्छाई अगर मौजूद है तो हम केवल उसे सामने लाने की कोशिश करेंगे। हम यहां पर किसी पर जबर्दस्ती प्रभाव डालने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।

जिन्हें शो के लिए चुना गया है, क्या उनके चयन में आपका हाथ रहा?

Amitabh Bachchan interview on Aaj Ki Rat Hai Zindagi

-जिन्हें शो के लिए चुना गया है, क्या उनके चयन में आपका हाथ रहा?
- नहीं, हमारे रिसर्च के लोगों की एक टीम है। वही चयन करती है। मैं तो बस एक साधारण का सूत्रधार हूं।

-परंतु आप बेहद महत्वपूर्ण सूत्रधार हैं!
- महत्वपूर्ण कोई नहीं होता। यहां वो महत्वपूर्ण हैं जिनको हम दिखाएंगे।

-क्या आप कोई शो किसी उद्देश्य के साथ करते हैं?
- इस इरादे के साथ हम कोई काम नहीं करते कि ये करेंगे तो ऐसा हो जाएगा, वैसा हो जाएगा। उदेद्श्य तो चैनल बता सकता है कि उसने ये शो या हमें क्यों चुना।

-कोई तो लक्ष्य होता होगा?
- लक्ष्य यह होता है कि जो भी कार्यक्रम की परिभाषा है यदि उससे दो-चार लोगों का जीवन प्रभावित हो जाए, उनका कल्याण हो जाए।

-आप बीते डेढ़ दशक से टीवी से जुड़े हैं। आपने इसे किस तरह से बदलते देखा है?
- बहुत ही सशक्त माध्यम है टेलीविजन और इसके दर्शकों तथा चैनलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। विश्व में शायद ही कोई ऐसा देश हो जहां हमारे यहां जितने चैनल हों। मैंने देखा कि बड़ी संख्या के कारण चैनलों के सामने जो चुनौतियां हैं, उससे वे सभी कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं। उनके बीच प्रतिस्पर्द्धा होती है कि कार्यक्रमों को कैसे अलग-अलग ढंग से प्रस्तुत किया जाए।

नहीं मिला कोई डुप्लीकेट

Amitabh Bachchan interview on Aaj Ki Rat Hai Zindagi

-समाज में सिनेमा और टीवी का प्रभाव बढ़ रहा है और संवेदना घट रही है। संवेदना को बचाए रखने के लिए ये माध्यम क्या कर सकते हैं?
- हमें सिनेमा और टीवी से सिर्फ सकारात्मक प्रभाव की अपेक्षा करने की आदत खत्म करनी होगी। कहीं न कहीं आपको अपनी विचारधारा और मन की सुनना होगी। अगर हम अपने विचारों के लिए सिनेमा और टीवी पर निर्भर हो जाएंगे तो इनके गुलाम हो जाएंगे। ऐसा नहीं होना चाहिए। हमने जो फिल्म या टीवी में देखा-सुना वही सत्य है, ऐसे सोचेंगे तो कैसे चलेगा। आपको अपनी सोच को भी प्राथमिकता देनी होगी। मैं मानता हूं कि आज की रात है जिंदगी कुछ हद तक यह करेगा। दर्शकों में से चंद लोग किसी और के जीवन में खुशियां लाने की कोशिश करते हैं तो मैं समझूंगा कि यह सफलता होगी। हम किसी से कुछ करने को नहीं कहेंगे। लेकिन अगर कोई कर देता है तो समझेंगे कि उसने अपने मन की बात कर दी। हमने सिर्फ एक वातावरण बनाया।

-शो से जुड़ा दिलचस्प वाकया
-आज की रात है जिंदगी की शूटिंग के दौरान एक रोचक घटना हुई। जन्मदिन (11 अक्तूबर) के अगले दिन अमिताभ को शो के लिए अपने किसी एक डुप्लीकेट के साथ शूट करना था। मुंबई में कई कलाकार बिग बी के डुप्लीकेट या बॉडी डबल के रूप में काम करते हैं, परंतु जब अमिताभ को शॉट के लिए उनकी जरूरत थी तो उन्हें ढूंढना मुश्किल हो गया। असल में, अमिताभ के फैन्स पूरे देश में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में उनके इन डुप्लीकेट्स को तमाम शहरों में मेहमान के रूप में बुलाया जाता है। इन डुप्लीकेट्स में बिग बी की छवि देख कर प्रशंसक केट काटते हैं, जश्न मनाते हैं। आज की रात है जिंदगी में जरूरत पड़ने पर आर्टिस्ट को-ऑर्डिनेटर ने कम से कम 10 बच्चन डुप्लीकेट्स को फोन लगाया और मालूम हुआ कि वह किसी दूसरी शहर में बिग बी का जन्मदिन मना रहे हैं! खुद बच्चन यह जान कर हैरान रह गए। खैर, काफी खोजने पर एक डुप्लीकेट मिला और उसके साथ बिग बी ने शॉट शूट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed