{"_id":"02f231174172599779917be1360e85c9","slug":"amitabh-bachchan-has-a-special-pet-name-for-deepika-padukone-hindi-news-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस नाम से बुलाते हैं दीपिका और अमिताभ एक-दूसरे को... ","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
इस नाम से बुलाते हैं दीपिका और अमिताभ एक-दूसरे को...
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 Feb 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप जानते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और बॉलीवुड के सरताज अमिताभ बच्चन एक-दूसरे को किस नाम से बुलाते हैं? जी हां, हाल ही में इस बात से पर्दा उठा है।
विज्ञापन
एचटी ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन 'पीकू' फिल्म की शूटिंग साथ कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच पिता-पुत्री का रिश्ता बन गया है।
विज्ञापन
दीपिका बिग बी को जहां बाबा कहकर पुकारती है वहीं अमिताभ ने भी दीपिका का निकनेम रख दिया है। अमिताभ दीपिका को 'दीपिकू' कहकर बुलाते हैं। इस नाम से अभी तक दीपिका को कोई नहीं बुलाता था।
विज्ञापन
दिलचस्प बात ये है कि सेट पर अन्य स्टार्स भी अब अमिताभ बच्चन को बाबा कहकर पुकारते हैं। आपको बताते चलें सुजीत सरकार की फिल्म 'पीकू' में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण पिता- बेटी का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म 30 अप्रैल के आसपास रिलीज होगी।